Logo

विधायक ने कई स्कूलों में किया शिक्षक सम्पर्क

लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा नेताओ ने कई इंटर कॉलेजों में गुरुवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शिक्षको से सम्पर्क किया।
इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन चुनाव के अंतर्गत होलागढ़ ब्लॉक के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज सभागंज पूरबनारा, बी डी इंटर कॉलेज पश्चिम नारा एवं भोलानाथ रामसुख इंटरमीडिएट कॉलेज काशीपुर के शिक्षकों से जनसंपर्क कर भाजपा से घोषित प्रत्यासी के पक्ष में प्रचार किया। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य के साथ मंडल अध्यक्ष टीएन सिंह, पोलिंग प्रमुख गुरु ओम मिश्र, शंकर लाल पटेल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, गौरव सिंह आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.