लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार भले ही गांव मे सफाई कर्मी की नियुक्ति कर दिया है।लेकिन गाँवों मे न आने से गंदगी का अब्बास लगा हुआ है। शासन द्वारा प्रत्येक गांव मे नाली, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालयों के सफाई करने के लिए सफाई कर्मी को रखा गया है लेकिन वह गांव मे न आने से बनी नालियां पानी भरे होने से बजबजा रही है। हवा चलने पर यह दुर्गन्ध घरों तक प्रवेश होने पर लोगों को दिक्कत होती है। वही इस गंदे पानी सड़कों पर बहने से लोगों को आवागमन मे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इतना ही नही भरे हुए गंदे पानी मे कीड़े मकोड़े व दुर्गन्ध होने से तरह – तरह से बीमारी होने का खतरा बना रहता है। वहीं दूसरी ओर इस तपन गर्मी के चलते लोग बाहर सोते है। जिससे पानी जमा होने से मच्छरों के प्रकोप से नीद हराम हो जाता है। एक गांव का मामला नही किहुंनी खुर्द, किहुंनी कला, गड़री, धोबहट, खोचा, कोलसरा , नीबी, लेड़ियारी, देईबांध, बहरैचा, चैलारी, पथरपुर, पवाँरी, सिरहिर, पटेहरा, सिकी आदि ग्राम सभा मे सफाई कर्मी नदारद रहने से गांव मे गंदगी बनी हुई है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































