Logo

सेनानी के नेतृत्व में सुनी गई मोदी के मन की बात

प्रतापगढ़। पलटन बाजार में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या के राम मंदिर, सामूहिकता का महत्व, भारतीय संविधान के बारे में की गई चर्चा की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बातों का अनुसरण करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रमिला शुक्ला, देवव्रत त्रिपाठी, सभासद योगेश शुक्ला, अनुराधा केसरवानी, पूनम इंसान, राज केसरी, राहुल मौर्या, श्याम बिहारी शुक्ला, भास्कर दुबे आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.