सेंट पीटर्स स्कूल में छाया राष्ट्रभक्ति का खुमार
मेजा (प्रयागराज)। सेंट पीटर्स स्कूल छतवा, सिरसा में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।लोकतंत्र के महापर्व पर देश भक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति और भारत माते के जयकारे से स्कूल परिसर में राष्ट्र भक्ति का खुमार छाया रहा। सेंट पीटर्स स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मिस निशि ने छात्रों को परेड प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित किया और मिस सृष्टि सिंह के मार्गदर्शन में नृत्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रवीण उपाध्याय द्वारा संबोधित किया गया, उन्होंने छात्रों को 26 जनवरी की महत्ता के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी खेड़ा सोनी ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को यह जानकारी दी कि हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।