Logo

प्रमुख सचिव के आदेश को होलागढ़ के अधिकारी दिखा रहे ठेंगा

 पंचायत सहायकों को नहीं दिया जा रहा सीआरएस पोर्टल की मानिटरिंग  तिरपन गावों के लोग लगा रहे ब्लाक का चक्कर
होलागढ़ (प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 16 अक्तूबर को सभी जिलों के आला अधिकारियों को एक आदेश दिया कि जन्म मृत्यु का  प्रमाण पत्र   अब से ग्राम पंचायत सहायकों के द्वारा पंजीकरण करा कर निर्गत किया जाय।जिसके लिए सीआरएस पोर्टल की मानिटरिंग आईडी देकर उन्हें प्रशिक्षित करना है।किंतु होलागढ़ में आज तक एक भी पंचायत सहायक जन्म मृत्यु पंजीकृत नहीं कर रहे हैं।बल्कि यह कार्य ब्लाक कार्यालय द्वारा एक संविदा कर्मी से कराया जा रहा है। जो किसानों से अधिक पैसा  लेकर बनाया जाता ही नहीं बल्कि मनमाफिक धन न मिलने पर बार बार  ब्लाक का चक्कर लगवा कर परेशान भी किया जाता है।बता दें कि मुख्य सचिव महोदय के आदेश क्रम में जन्म मृत्यु पंजीकरण करने का आदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सहायक,लेखपाल आदि को आदेश देकर बतौर रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। किंतु होलागढ़ के अधिकारी और कर्मचारी उक्त आदेश को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं।यही नहीं पंचायत सहायकों का यह मूल कार्य है।जो नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में इन्हे प्रतिमाह छह हजार का मानदेय देना भी बेमानी साबित हो रहा है।
  फिलहाल एडीओ पंचायत द्वारिका प्रसाद पटेल ने बताया कि इस बाबत दो बार सेक्रेट्रियों को लिखित आदेश दिया गया है कि जो आदेश की अवमानना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इनसेट में—
   विकास खंड होलागढ़ में यूं तो कुल 53 ग्राम पंचायतें हैं।जिसमे इतने अर्थात 53 ग्राम पंचायत सहायकों को सरकार मानदेय पर नियुक्त करके एवं प्रशिक्षण के बाद पंचायत भवन में कंप्यूटर,प्रिंटर आदि लाखों का सामान देकर काम हल्का करने का आदेश दिया है। मगर अभी तक सराय भारत उर्फ होलागढ़,गिरधर पुर गोडवा,भगौतीपुर उर्फ खुटाहना आदि पंचायतों में पंचायत सहायक ही नहीं नियुक्त हो सके हैं।जिससे पंचायत का विकास भी बाधित हो रहा है।साथ ही दर्जनों ग्राम पंचायत भवनों से लाखो के सामान की चोरियां भी हो चुकी हैं। ऐसे में होलागढ़ के अधिकारी सरकार को भी चूना लगा रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.