शैक्षिक संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा 24 को
होलागढ़ (प्रयागराज)। डाक्टर प्रीतमदास सभागार मेडिकल कालेज परिसर में आगामी 24 दिसंबर को टीचर्स सेल्फ केयर टीम प्रयागराज द्वारा शैक्षिक संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा होगी।जिसमे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी,सांसद केशरी देवी पटेल,रीता बहुगुणा जोशी,सहित कई विधायक व कई खंड शिक्षा अधिकारी आदि भाग लेंगे।उक्त जानकारी होलागढ़ ब्लाक के संरक्षक/ वरिष्ठ शिक्षक देवानंद शुक्ल ने दी है।