Logo

हिंदी भाषा राष्ट्र अस्मिता की प्रतीक-सुनील कुमार

आयोजन में दिलाई गई राजभाषा की शपथ, मेजा ऊर्जा निगम में हिंदी पखवाडे का आयोजन
मेजा (प्रयागराज)। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड में हिंदी पखवाड़ा के तहत 14 से 29 सितम्बर के बीच मानव संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। राजभाषा की शपथ दिलाते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने कहा भाषा से हमें पहचान मिलती है।  भारत सरकार के गृह मंत्रालय विभाग के निर्देश के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने 14 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा शपथ दिलाकर पखवाड़े की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाषा हमें पहचान देती है। देश के प्रधानमंत्री ने हिंदी भाषा को नई ऊंचाइयां देने के लिए विश्व मंचों का उपयोग किया और गरिमा बोध कराया है। उन्होंने हिंदी भाषा में कार्य करने पर जोर दिया।
इसके पश्चात्, कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की विशेष भागीदारी बहुत प्रशंसनीय रही, जिन्होने अपनी राष्ट्रीय भाषा के प्रति सम्मान और इसके प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पण दिखाया है। डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, निबंध लेखन, प्रेरणादायक कथा वाचन, हिंदी ऑनलाइन क्विज, टर्न-कोट, और सुलेख लेखन जैसे कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पखवाड़े के समापन समारोह में  मेजा ऊर्जा निगम के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य कर्मचारी, महिलाएं, और बच्चे मौजूद रहे। सम्माननीय विजेता कर्मचारियों, महिलाओं, और बच्चों को महाप्रबंधक (परिसाधन एवं अनुरक्षण ) सरित महेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया और पुरस्कार भी प्रदान किये गए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.