Logo

कई दिनों से जल निगम की मुख्य आपूर्ति पाइप लाइन टूटी, पानी के लिए त्राहि त्राहि

नारीबारी (प्रयागराज)। टोंस पम्प गौरा में  जल निगम पाइप लाइन टूटने से चार दिन से  क्षेत्र के दर्जनों गांवो में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है।
पठारी क्षेत्र होने के कारण गर्मी बढ़ते ही  क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। पूर्व में सैकड़ों गांवो को आपूर्ति करने वाले जल निगम की दशा इतनी दयनीय हो गई की आसपास के गांवो में भी पेयजल आपूर्ति करने में नकारा साबित हो रहा है। टोंस नदी गौरा पंप से नारीबारी जल निगम टैंक में पानी एकत्र कर आसपास के गांवो में आपूर्ति किया जाता है। पांच दिन पहले गौरा से आपूर्ति लाइन भ्रष्ट हो गई है। सहायक अभियन्ता जल निगम नारीबारी अजीत मौर्य ने बताया कि नगरीय आपूर्ति में फाल्ट है।अवर अभियंता नगरीय श्यामबाबू पाल ने बताया कि चालीस साल पुरानी पाइप लाइन भ्रष्ट हो गई है। मरम्मत में दिक्कत हो रही है।शंकरगढ़ नगर तक पेयजल आपूर्ति करने की योजना है। नारीबारी से शंकरगढ़ तक नई पाइप लाईन बिछ गई है। कल्याणपुर तक आपूर्ति शुरू हो गई थी। किन्तु गौरा से नारीबारी की मुख्य आपूर्ति पाइप लाइन भ्रष्ट हो गई है। मरम्मत कराया जा रहा है। वहीं  जल स्तर गिरने के कारण क्षेत्र के अधिकतर हैंडपंप भी नाकारा हो कर हवा और कीचड़ उगल रहे हैं। नारीबारी बड़ौदा बैंक के आगे गुरुकुलम विद्यालय मोहल्ले में सड़क के किनारे लगे हैंड पंप को घर के अन्दर कर लेने से दो दर्जन घरों के सैकड़ों लोगों को जल निगम आपूर्ति बन्द होने पर डिब्बा लेकर बूंद बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं नारीबारी गांव में वार्ड नंबर तीन, चार में जल निगम की महीनों से खुदी पाइप लाइन जोड़ने के चक्कर में युवक की करेंट से जान चली गई।
इसी तरह सुरवल सहनी, गन्ने सीधटिकट, झझरा चौबे आदि गांवो में हैंड पंप बेकार हो चुके हैं। कुछ गांवो में गर्मियों में टैंकर से जलापूर्ति किया जाता था। ग्रामीणों ने जल स्तर सुधार हेतु जल निगम की आपूर्ति सुचारू रूप से चलवाने एवं नहर चलवाने की मांग किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.