Logo

मुंबई में शायर अख्तर इलाहाबादी के सम्मान में मुशायरे का आयोजन

लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)।
मशहूर इंकलाबी शायर अख्तर इलाहाबादी के सम्मान में मुंबई के साकीनाका में ‘एक शाम अकबर इलाहाबादी के नाम’ मुशायरे का आयोजन किया गया। बज्मे गुलिस्तां शेर ओ अदब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजकों और शायरों द्वारा शायर अख्तर इलाहाबादी को सम्मानित किया गया। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बाकराबाद निवासी अख्तर इलाहाबादी देशभर में कवि सम्मेलनों तथा मुशायरों में अपने उम्दा इंकलाबी कलाम पढ़ने के लिए जाने जाते हैं। मुंबई की तंजीम बज्मे गुलिस्तां ने उनके सम्मान में साकीनाका में एक शाम अख्तर इलाहाबादी के नाम मुशायरे का आयोजन किया। इसमें देशभर के मशहूर शायरों ने शिरकत की। इस मुशायरे में अख्तर इलाहाबादी ने भी अपने कलाम पढ़े। उनकी अदबी ख़िदमात के लिए अंजुमन द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। आयोजकों में अफ़रोज़ शेख, यासिर आज़मी, तारिक चौधरी रहे। अंसार उल्ला चौधरी तथा रमज़ान चौधरी विशिष्ट अतिथि, शायर व नाजिम हसन बलरामपुरी, शाद अकबरपुरी, शमीम दानिश कानपुरी, फ़ैज़ गोरखपुरी, नसीबुल्ला बस्तवी, अब्दुल जब्बार शोलापुरी तथा यासिर आज़मी आदि शायरों ने अपने कलाम पेश किए। अख्तर इलाहाबादी के अहबाब और उनके शायर दोस्तों ने इस एज़ाज़ी मुशायरे की खबर सुनकर उन्हें मुबारकबाद पेश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.