Logo

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं

जिला जज प्रदीप कुमार सिंह के आदेश एवं  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम दुबे सिविल जज सीनियर डिवीजन सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ के निर्देशन व उप जिलाधिकारी पट्टी देश दीपक के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार पट्टी मनोज कुमार राय के संयोजन में पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरडिहा मे *हक हमारा भी है* अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए पी एल वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय संचालक लीगल एड क्लीनिक ने कहां की कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है , उन्होंने महिलाओं के लिए बने हुए कानूनों पर चर्चा करते हुए घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, प्री लिटिगेशन के माध्यम से वैवाहिक विवादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर समाधान आदि के बारे में जानकारी दिया। पैनल अधिवक्ता इन्द्र प्रसाद तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं ,बच्चे ,दिव्यांग ,आपदा से पीड़ित आदि लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जा रही है एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में लोगों को जागरूक कर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर 2022 से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया ।इस अवसर पर मंजू वर्मा, सुमित्रा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.