बार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी
अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने कराया नामांकन
मंत्री पद के लिए अतुल वैभव द्विवेदी ने टीम के साथ भरा पर्चा
बार के आधा दर्जन पद घोषित किए गए निर्विरोध
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। मेजा बार चुनाव की दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया में गहमा गहमी देखी गयी।चुनाव अधिकारी राजेस्वर दुबे ने बताया कि अध्यक्ष,मंत्री और उपाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष पदों पर चुनाव नही होंगें।गुरुवार को पर्चा जांच और वापसी के साथ ही बार चुनाव की तस्बीर साफ हो जाएगी। चुनाव सचिव राकेश यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार लोगों ने नामज़दी के पर्चे भरे हैं।बार के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र दुंबे ने पूरे लॉव लस्गर के साथ पर्चा भरा है।श्री दुबे पिछले चुनाव में भी प्रत्याशी रहे हैं।इस पद के लिए रामेस्वर मिश्र,देवानंद सिंह और नए चेहरे में श्रीकांत तिवारी ताल ठोंकेगे। मंत्री पद के लिए यहाँ सबसे अधिक रसाकसी चल रही है।इस पद के लिए आधा दर्जन लोगों ने नामांकन कराया है।इसमे अतुल वैभव द्विवेदी अधिवक्ताओं की बड़ी टीम के साथ पर्चा भरने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। अन्य प्रत्याशी कामेस्वर पटेल,चन्द्रमणि शुक्ल,प्रभाकर श्रीवास्तव,उमा शंकर पाठक और आलोक कुमार श्रीवास्तव प्रत्याशी हैं।मतदान आगामी 18 नवम्बर को होगा। बार के उपाध्यक्ष पर श्याम कृष्ण राय के सामने प्रदीप पांडेय ने नामांकन कराया है,लेकिन इस पद को निर्विरोध कराने के लिए देर शाम तक गुणा गणित चल रही थी।गुरुवार को सही तस्बीर सामने आएगी। सुशील मिश्र उपमंत्री,कोषाध्यक्ष नागेंद्र देव मिश्र, पुस्तकालयाध्यक्ष सुरेश सिंह,आय व्यय जांच अधिकारी विनोद शुक्ल निर्विरोध चुन लिए गए हैं।इनके अतिरिक्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। द्विवेदी के साथ नामांकन में बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार नगरहा, मेजा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र द्विवेदी, तुलसीदास तिवारी व निवर्तमान अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, मंत्री दिनेश चंद्र दुबे, पूर्व मंत्री रमेश बाबू मिश्रा, राजीव कुमार शुक्ल, अरुण कुमार सिंह, श्री निवास पांडेय, नेब्बू लाल तिवारी, राम सागर तिवारी, अब्दुल हक अंसारी आदि तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे।