सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभांरभ हुआ
लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। इफको घियानगर फूलपुर में बुद्धवार को सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभांरभ हुआ। जिसमें इफको के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर द्वारा जूम वेबिनार से इफको के सभी इकाईयों में एक साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इफको फूलपुर इकाई में कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इसमें इफको में ईमानदारी स्थापित एवं मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय भ्रष्टाचार का मुकाबला करनें में नैतिकता और मूल्यों की भूमिका, विजिलेंस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑनलाइन क्विज, परिचर्चा प्रतियोगिता जिसका विषय सतर्कता भ्रष्टाचार निवारण की कुंजी हैं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में इफको अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक गिरीधर मिश्र, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः संजय वैश्य, एम0डी0 मिश्र, ए0पी0 राजेन्द्रन, पी0के0 सिंह, संजय भंडारी, पी0के0 पटेल, डॉ0 अनिता मिश्रा, रत्नेश कुमार, अरूण कुमार उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शंभू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र व महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विनय यादव एवं बड़ी संख्या में इफको अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।