हंसराजपुर में रामलीला का मंचन शुरू
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। हंसराजपुर में 1987 से चली आ रही रामलीला का मंचन 28 अक्टूबर से शुरू हो गया है। नवोदय बाल विकास रामलीला समिति हंसराजपुर तरती के नाम से प्रसिद्ध यह रामलीला 34 वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसमे गांव के ही नन्हे मुन्ने कलाकारों एवं सुदूर से आये नृत्य कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। जिसमें 15 सदस्यों की विशेषाधिकार समिति एवं 51 सदस्य कैबिनेट स्तर के बनाये गए हैं। तथा 25 सदस्य स्वतन्त्र प्रभार के हैं। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल तिवारी, प्रबंधक जगदेव शुक्ल, संचालक शशि प्रकाश शुक्ल, संस्थापक शारदा प्रसाद मिश्र, महामंत्री हरिशंकर तिवारी, रामलीला प्रभारी अखिलेश शुक्ल, संरक्षक ग्राम प्रधान कुलदीप पाल, धर्मनारायण शुक्ल, प्रीतम प्रसाद शुक्ल, दीनानाथ त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह आदि प्रमुख हैं। यह जानकारी समिति के संयोजक राकेश मिश्र नगरहा (प्रधानाध्यापक) ने दी है।