अटेवा सांगीपुर ब्लाक कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सांगीपुर। श्यामापति चन्द्र शेखर मिश्र शैक्षणिक संस्थान लखनपुर सूर लखहरा मे अटेवा पेंशन बचाओ मंच ब्लाक की बैठक जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति मे की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक संरक्षक राजेश वर्मा तथा संचालन शिव सेवक पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम मे बेसिक ,माध्यमिक, पंचायती राज विभाग सहित अनेक विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सी.पी.राव ने कहा कि सभी शिक्षक,कर्मचारी अटेवा पर विश्वास रखे।जिस तरह से 3 राज्यो मे पेंशन बहाल हुई है उसी तरह आप सभी की पेंशन अटेवा ही बहाल कराएगा।इसके लिए सभी को तन,मन,धन से सहयोग करना होगा। उमेश मिश्र जिला महामंत्री ने कहा कि आपको अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लडाई स्यंव ही लडनी होगी।एक देश मे दो विधान न्यायसंगत नही है। पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका ने कहा कि हम नारी अवश्य है।लेकिन हक और इंसाफ की लडाई मे आदरणीय विजय बंधुजी के हर फैसले पर साथ है।इसके लिए बहनो को घर से निकलना होगा। वेद प्रकाश आर्यन आई.टी.सेल प्रभारी ने कहा कि यह संगठन स़शल मीडिया के माध्यम से ही जम्मू और काश्मीर से लेकर तेलंगाना तक एक है।सोशल मीडिया के माध्यम जन जन तक अटेवा के संघर्ष और सफलता को पहुंचाया जा सकता है। नीरज सिंह आई.टी.सेल सहप्रभारी ने कहा कि अटेवा जब तक है पेंशन की आशा बंधी है।आपके हक की लडाई मात्र अटेवा लड रहा है। ब्लाक संयोजक विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि अटेवा को मजबूत करने के लिए ब्लाक के प्रत्येक शिक्षक,कर्मचारियों का सहयोग अतिआवश्यक है।जब आपका ब्लाक मजबूत होगा।तब जिला उसके बाद उत्तर प्रदेश मजबूत होगा।और आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाला समय मात्र अटेवा का होगा। महामंत्री सौरभ मिश्र ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश मे सहयोग, सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।और जब तक आप सदस्य नही बनेगे अटेवा कैसे मजबूत होगा।इस लिए सभी को अटेवा का सदस्य अवश्य बनना चाहिए।
कोषाध्यक्ष रामयश कुरील ने कहा कि यह एकमात्र ऐसा मंच है जहाँ पर अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बैठता है।अटेवा ने सभी को एकसाथ लेकर चलने का जो संकल्प लिया है।वह अवश्य ही पूरा होगा।इसके लिए अटेवा के साथ पंचायती राज विभाग का प्रत्येक कर्मचारी अटेवा के साथ खडा हुआ है। कार्यक्रम मे रामयश कुरील,राजेश वर्मा,सौरभ मिश्रा,मार्तण्ड प्रताप सिंह,प्रदीप कुमार पाल, कपिल देव वर्मा, अशोक तिवारी,नीरज सिंह, राम मूर्ति मिश्रा, शीतला प्रसाद तिवारी,गौतम वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, रामबोध,शिवमूर्ति वर्मा,जीतेन्द्र प्रसाद, संजय भूषण त्रिपाठी, अजय कुमार कोरी,आशुदीप चौरसिया, बंशीलाल, महेन्द्र कुमार,रामशंकर,बीरभद्र सिंह,संतोष पटवा,सत्यनारायण, राजकुमार वर्मा,हरिलाल प्रजापति, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, योगेन्द्र लाल,श्रवण कुमार यादव,बालेश्वर नाथ,हरिलाल,राजेश कुमार सिंह, नंदकिशोर,अखिलेश कुमार, संजय कुमार कुशवाहा, रमेश चंद्र सोनी,महेंद्र प्रताप मौर्या, महीप कुमार,संजय कुमार, सीताराम पाल, सुरेश कुमार यादव,राजेश कुमार,रामसजीवन आदि उपस्थित रहे।
|
|