V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बैरमपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण व व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

क्षेत्र में चर्चा बटोर रही बैरमपुर चौकी पुलिस
मंझनपुर ,कौशाम्बी । पश्चिम शरीरा थाने के बैरमपुर   पुलिस चौकी प्रभारी  के कारनामो से त्रस्त ब्यापारी वा ग्रामीण रविवार को लामबंद हो गए और प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी के तथाकथित कारखास सिपाहियों की कारगुजारियों से  त्रस्त क्षेत्रीय जनता, ग्रामीण वा व्यापारियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर उतर आया। सैकड़ों ग्रामीण व्यापारी लामबंद होकर पुलिस चौकी बैरम पुर पहुंचे और  पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों के आक्रोश देख कर चौकी प्रभारी हाथ पैर फूल गए। प्रदर्शन कर रहे  ग्रामीणों का कहना था कि बिना अपराध के आए दिन वाहनों का चालान कर दिया जाता है। मामूली बात पर चौकी प्रभारी बैरम पुर वा उनके कारखास सिपाही  उत्तेजित होकर सम्भ्रान्त लोगो को अपशब्दों का प्रयोग करते है। बिना अपराध के पुलिसकर्मी व्यापारियों को अपमानित करते रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से चौकी प्रभारी बैरमपुर और कारखास सिपाहियो के कारनामो की जांच कराकर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में अवैध कार्यों से कारखास सिपाही अवैध वसूली कर अवैध धंधों को बढ़ावा दे रहै है। इतना ही नहीं छोटे-छोटे मामलों में दोनों पक्षों से अवैध  वसूली करने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति एक कारखास सिपाही उत्पन्न कर रहा है। घंटों प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए । ज्ञात हो कि मौजूदा समय पश्चिम सरीरा थाने के बैरमपुर चौकी प्रभारी वा कुछ सिपाही क्षेत्र में खासा चर्चा बटोर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक का ध्यान पश्चिम शरीरा की बैरमपुर चौकी पुलिस के कारनामों की ओर आकृष्ट कराया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
क्षेत्र में चर्चा बटोर रही बैरमपुर चौकी पुलिस
मंझनपुर ,कौशाम्बी । पश्चिम शरीरा थाने के बैरमपुर   पुलिस चौकी प्रभारी  के कारनामो से त्रस्त ब्यापारी वा ग्रामीण रविवार को लामबंद हो गए और प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी के तथाकथित कारखास सिपाहियों की कारगुजारियों से  त्रस्त क्षेत्रीय जनता, ग्रामीण वा व्यापारियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर उतर आया। सैकड़ों ग्रामीण व्यापारी लामबंद होकर पुलिस चौकी बैरम पुर पहुंचे और  पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों के आक्रोश देख कर चौकी प्रभारी हाथ पैर फूल गए। प्रदर्शन कर रहे  ग्रामीणों का कहना था कि बिना अपराध के आए दिन वाहनों का चालान कर दिया जाता है। मामूली बात पर चौकी प्रभारी बैरम पुर वा उनके कारखास सिपाही  उत्तेजित होकर सम्भ्रान्त लोगो को अपशब्दों का प्रयोग करते है। बिना अपराध के पुलिसकर्मी व्यापारियों को अपमानित करते रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से चौकी प्रभारी बैरमपुर और कारखास सिपाहियो के कारनामो की जांच कराकर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में अवैध कार्यों से कारखास सिपाही अवैध वसूली कर अवैध धंधों को बढ़ावा दे रहै है। इतना ही नहीं छोटे-छोटे मामलों में दोनों पक्षों से अवैध  वसूली करने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति एक कारखास सिपाही उत्पन्न कर रहा है। घंटों प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए । ज्ञात हो कि मौजूदा समय पश्चिम सरीरा थाने के बैरमपुर चौकी प्रभारी वा कुछ सिपाही क्षेत्र में खासा चर्चा बटोर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक का ध्यान पश्चिम शरीरा की बैरमपुर चौकी पुलिस के कारनामों की ओर आकृष्ट कराया गया है।

Leave a Comment