V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार की टक्कर से अधेड़ समेत दो जख्मी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सांगीपुर बाजार में कार की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ समेत दो लोग जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल ले जाया गया है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रतियापुर निवासी सुरेन्द्र पांडेय 67 आज दोपहर स्कूटी से सांगीपुर बाजार जा रहे थे। जब वे इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंचे तो कार से टक्कर हो गई। उसी समय साइकिल सवार मनीष यादव 20 पुत्र स्व. राकेश यादव निवासी गांव हरवंशपुर भी कार से टकराकर जख्मी हो गया। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई मगर चालक बाल बाल बचने के साथ ही मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर दोनो की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सांगीपुर बाजार में कार की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ समेत दो लोग जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल ले जाया गया है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रतियापुर निवासी सुरेन्द्र पांडेय 67 आज दोपहर स्कूटी से सांगीपुर बाजार जा रहे थे। जब वे इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंचे तो कार से टक्कर हो गई। उसी समय साइकिल सवार मनीष यादव 20 पुत्र स्व. राकेश यादव निवासी गांव हरवंशपुर भी कार से टकराकर जख्मी हो गया। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई मगर चालक बाल बाल बचने के साथ ही मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर दोनो की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए है।

Leave a Comment