Logo

पुलिस को चकमा देकर भाकियू ने रोकी ट्रेन

जगह-जगह किसान नेता हुये हाउस अरेस्ट दी गिरफ्तारी
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व में घोषित रेल रोको आदोंलन के तहत रविवार की रात से ही जहां पुलिस किसान नेताओं सहित संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने में लगी रही उसके बाद भी कुछ भाकियू नेताओं ने पुलिस को चकमा देकर भाकियू निवर्तमान महिला जिला अध्यक्ष सुनम पांडेय के नेतृव में मण्डल प्रमुख श्रीराम वर्मा सहित करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने रेलवें ट्रेक पर पहुंचकर ट्रेन रोकने में सफलता हासिल की। ट्रेन रोकने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तहसील तिकोनिया पार्क स्थित संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन स्थल पर पहुचाया जहां से बाद में सभी नेताओं ने गिरफ्तारी दी। वहीं तिकोनिया पार्क में बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मायाराम वर्मा के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य विशाल धरना प्रदर्शन करने के पश्चात रेल रोकने को जैसे ही मोर्चा के पदाधिकारी फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन के लिए आगे बढ़े कुछ दूर चले ही उन्हें भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। तत्पश्चात भाकियू की महिला व पुरुष नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस द्वारा पुलिस लाइन ले जाया गया। आंदोलन में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय, मोर्चा अध्यक्ष मायाराम वर्मा, कमला प्रसाद बागी, श्रीराम वर्मा, डॉक्टर राम जनम वर्मा, उषा देवी, केशव देवी उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, धर्मशिला, रामावती बीरेंद्र पांडेय, श्यांबली, गायत्री, उमा, ज्ञान मती, दुर्गा वती, अजीत वर्मा यूनिक, करिया राम वर्मा सहित संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.