Logo

महिला संगठन की मजबूती पर हुआ विमर्श

प्रयागराज। भाजपा जिला महिला मोर्चा महानगर प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक होटल तंदूर सिविल लाइंस में जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लक्ष्मी बहुगुणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिला पदाधिकारियों ने महिला संगठन को और मजबूती प्रदान करने की चर्चा किया,  जिसमें शहर दक्षिणी विधानसभा, शहर पश्चिमी विधानसभा, शहर दक्षिणी विधानसभा के प्रभारी की नियुक्ति भी की गईं।  बैठक का संचालन सुधा जोशी ने किया अंत में महिला पदाधिकारियों ने कोषाध्यक्ष लक्ष्मी बहुगुणा जोशी के जन्मदिन पर केक काटकर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बैठक में प्रमुख रूप से स्मृति श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, पूनम द्विवेदी, मुनमुन अधिकारी, माया द्विवेदी, अंजलि, कल्याणी, सुनीता श्रीवास्तव, कुमुद केसरवानी, कल्पना शर्मा, अपूर्व चंद्रा, सारिका भारद्वाज, सोनिया, तनु केसरवानी, अनीता मिश्रा, मीनू देवी, रीता देवी, अनीता, माया द्विवेदी के अलावा बैठक में विशेष रूप से डॉक्टर कृतिका अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने बैठक में भाग लेकर लक्ष्मी बहुगुणा जोशी को जन्मदिन की बधाई दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.