V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: September 2023

युवक के आकस्मिक निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

कुंडा- प्रतापगढ़। नगर पंचायत मानिकपुर के लाटतारा वार्ड निवासी रोशन सरोज पुत्र कंधई सरोज उम्र लगभग 35 वर्ष का आकस्मिक निधन हो जाने से परिवार का बुरा हाल है । रोशन लाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन उसे  सीएचसी कुंडा ले गए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात प्रयागराज के लिए … Read more

स्वच्छता एक्शन प्लान दिवस के रूप में मना स्वच्छता पखवाड़ा

प्रतापगढ़। स्वच्छता पखवाड़ के अंतिम दिन आज जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ ईशा प्रिया के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ सरदार सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरनाहपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव  के निर्देशन में स्वच्छता एक्शन प्लान … Read more

गड़वारा ग्राम पंचायत की प्रधान गेंदा देवी सिंह चौहान का निधन

प्रतापगढ़। लगातार 10 वर्षों तक गड़वारा ग्राम पंचायत की प्रधान रही गेंदा सिंह चौहान 90 का निधन बुधवार को प्रातः 9:00 बजे हो गया। उनके बड़े लड़के राय साहब सिंह मुख्य विकास अधिकारी पद से अवकाश प्राप्त चुके हैं। उनके बड़े लड़के राय सिंह के अलावा उनका एक बेटा जीआईसी में दूसरा प्राइमरी में अध्यापक … Read more

जायसी अवधी सम्मान ” से अलंकृत हुए साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’

अवधी साहित्य संस्थान अमेठी उत्तर प्रदेश द्वारा अवधी भाषा साहित्य के विकास तथा समग्र जीवनोपलब्धियों के लिए मलिक मोहम्मद जायसी समाधि स्थल रामनगर अमेठी सभागार में ” जायसी अवधी सम्मान ” से अलंकृत किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ० अर्जुन पाण्डेय, अवध ज्योति पत्रिका के संपादक डॉ० राम बहादुर मिश्र तथा नार्वे से आए मुख्य … Read more

एडवांस टैक्स में लक्ष्य से पीछे है आयकर विभाग

आयकर  विभाग द्वारा एडवांस टैक्स पर सेमिनार आयोजित प्रयागराज। आयकर  विभाग द्वारा एडवांस टैक्स पर आयोजित सेमिनार में समस्त व्यापार मंडल चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन और अधिवक्ता संगठन  ने प्रतिभाग किया। विभाग द्वारा व्यापार मंडल को बताया गया की 15 सितंबर तक दिए जाने वाले एडवांस टैक्स में भारी कमी के कारण विभाग लगभग 100 करोड … Read more

शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम की तलाश में एसटीएफ-पुलिस पस्त

शाइस्ता की हटवा और दिल्ली तो गुड्डू की अंतिम लोकेशन उड़ीसा मिली प्रयागराज। मोस्ट वांटेड माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू यूपी पुलिस और एसटीएफ तलाशे नहीं मिल रहे हैं। यूपी एसटीएफ और पुलिस की टीमें कई शहर, राज्यों की खाक छानने के बाद भी लौटा आईं लेकिन … Read more

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की हुई मौत

बाघराय। बाघराय थाना क्षेत्र के नेवादा टेकीपट्टी गांव निवासी भाईलाल प्रजापति की 11 वर्षीय बेटी आंचल , सुबह नौ बजे जमीलहसन इंटरकालेज निंदूरा पढ़ने गई थी कक्षा छ की छात्रा थी विद्यालय से लौटते समय लगभग तीन बजे सुनियांवा मुराईकपुरवा के पास आकाशीय बिजली गिरने से आंचल प्रजापति 11वर्ष की मौत हो गई आंचल पैदल … Read more

मारपीट के मामले मे इलाज के दौरान हुई भागौती की मौत के बाद आज भी नही उठ सका शव

गांव में पुलिस बल वा पीएसी तैनात बाघराय । थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव मे बीते सात सितंबर को चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष को वोट न देने पर दूसरे पक्ष के समर्थको के द्वारा भागौती प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया था।इलाज के दौरान आठ सितंबर की शाम को एस आर … Read more

तदर्थ शिक्षकों को भी नियमित करने का निर्णय जल्द : उमेश चन्द्र द्विवेदी

रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत रखहा, प्रतापगढ़ ।  दैविक आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आये विधान परिषद के सदस्य सदस्य उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों के विनिमित के बारे में जल्द ही सरकार निर्णय  लेगी । उक्त बातें  पहली बार … Read more

शुआट्स में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

नैनी(प्रयागराज)। सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) के फिजियोथेरेपी विभाग में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इस वर्ष के विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का विषय ‘हम आपके जीवन को नया आकार देते हैं’ रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रयागराज के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ के डी त्रिपाठी (मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज) ने … Read more

मेरी माटी मेरा देश के तहत भाजपाइयों ने किया मिट्टी संग्रह

होलागढ़ (प्रयागराज)। मेरी माटी मेरा  देश के तहत भाजपाइयों ने रविवार को बालाडीह और हंसराजपुर न्याय पंचायत के दर्जनों गांवों से कलश में हर घर से दो चुटकी आंगन की मिट्टी का संग्रह किया। रविवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कनैहिया लाल पांडेय,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत उपाध्याय एवं … Read more

सांसद विनोद सोनकर ने मुख्यमंत्री से मिलकर की कुंडा में दो अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग

 साथ ही एक विशेष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की मांग कुंडा प्रतापगढ़। रविवार को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कुंडा से जिला मुख्यालय की दूरी 60 किमी है। ऐसे में क्षेत्र के वादकारियों को अपने अपील,निगरानी,सत्र परीक्षण,प्रकीर्ण मामलों … Read more

डाक्टर जेके सिंह बने सीएचसी होलागढ़ के अधीक्षक

होलागढ़ (प्रयागराज)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होलागढ़ के वरिष्ठ डाक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को आठ सितम्बर को बतौर अधीक्षक नियुक्त कर दिया। बता दें कि यहां रहे अधीक्षक डाक्टर ऋतुराज को जनपद में ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। डाक्टर ऋतुराज मूलतः फतेहपुर के रहने वाले हैं। … Read more