V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: August 2021

आनंदबिहारी जी मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी

प्रयागराज। सब्जीमंडी-शाहगंज स्थित आनन्दबिहारी जी श्री राधा कृष्ण मंदिर में कल सोमवार को धूमधाम से श्रीकृष्णजन्माष्टमी मनाई जाएगी। दिन में भजन कीर्तन और आधी रात को जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण होगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी दिगम्बर त्रिपाठी ने बताया कि जन्मोत्सव के लिए मंदिर को विद्युत लाइट से दुल्हन की तरह … Read more

उमरिया सारी बूथ का हुआ सत्यापन

होलागढ़(प्रयागराज)। होलागढ़ के मंडल प्रभारी भाजपा दिलीप चौरसिया  एवं होलागढ़ मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह की उपस्थित में उमरिया सारी बूथ का सत्यापन रविवार को संपन्न हुआ ।इस मौके पर सत्यापन अधिकारी  ब्रह्रम प्रकाश तिवारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वरी शरण सिंह, मंडल महामंत्री अनिल मिश्रा, शक्ति केन्द्र संयोजक त्रिलोचन पांडेय एवं सभी … Read more

अंतर्जनपदीय शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कौशाम्बी।  अंतर्जनपदीय शातिर चोर को सिराथू चौकी इंचार्ज विनोद मौर्य वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। युवक के पास जब तलाशी ली गयी तो और पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो पहिया चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया युवक का नाम … Read more

चायल बिधायक सजंय गुप्ता ने की जनसुनवाई

 कौशांबी। चायल बिधायक संजय कुमार गुप्ता ने अपने केंद्रीय कार्यालय भरवारी में जनसुनवाई कार्यक्रम किया ।जन सुनवाई के दौरान लगभग 300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों में मुख्य रूप से आपसी विवाद प्रधानमंत्री आवास व जमीन संबंधी विवाद मुख्य रूप से रहे । मीना देवी मुरादपुर से पारिवारिक विवाद की शिकायत किया। मनोज कुमार … Read more

ब्राह्मण महापंचायत के आयोजन के संबंध में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने आयोजित की प्रेस वार्ता

प्रतापगढ़ I आज दिनांक 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा आगामी 27 सितंबर 2021 को शहर के हादी हाल में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत के संबंध में  शहर स्थित स्नेह होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट ने ब्राह्मण महापंचायत कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी … Read more

इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी बनी विजेता

प्रयागराज। खेल दिवस के अवसर पर जिला फुटबॉल संघ एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की याद में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एबीआईसी मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी, इलाहाबाद टाइगर्स, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयाग पेंट हाउस, एप्पल बाइट, झूंसी फुटबॉल अकादमी और … Read more

यादव समाज ने किया बैठक का बहिष्कार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मैरेज हाल दिलीपपुर में 29 अगस्त को विधानसभा रानीगंज के पूर्व विधायक के द्वारा बैठक का आवाहन किया गया था। जहां पर रानीगंज विधानसभा के समस्त यादव समाज के लोगो ने इस बैठक में न जाकर बहिष्कार किया है। यह जानकारी देते हुए यादव समाज का नेतृत्व एवं रानीगंज विधानसभा के रहने वाले … Read more

ब्राहमणो की उपेक्षा कर रही सरकारे: प्रदीप शुक्ला

राष्ट्रीय परशुराम सेना का ब्राहमण महापंचायत 27 सितम्बर को प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सेना द्वारा 27 सितम्बर दिन सोमवार को शहर के हादीहाल में विशाल ब्राहमण महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। जिसमे जनपद प्रतापगढ़ सहित पूर्वांचल व अवध के लगभग 23 … Read more

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान: भीम राज भर

बसपा की पिछड़ा वर्ग विचार गोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग विचार गोष्ठी एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को नगर के प्लाजा पैलेस में सम्पन्न हुआ। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बहुजन समाजपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि … Read more

बिजली के खंभे से टकराकर जख्मी किशोर की मौत

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर माइनर के पुल पर बिजली के खंभे से टकराकर जख्मी किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमरौरा निवासी सूफियान 17 पुत्र फरमूद शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे बाइक से जेठवारा गया था। वहां से वापसी के दौरान … Read more

पुरानी रंजिश मे घर में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़

तीन दिन पूर्व भी घर में घुसकर किया था हमला जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय नाहरराय में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पड़ोसियो ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा। साथ ही तोड़फोड़ की। तीन दिन पूर्व भी दबंगो ने घर में घुसकर हमला किया था। इसका एनसीआर भी दर्ज है। शोर मचाने … Read more

आज मध्यरात्रि जन्म लेंगे कन्हैया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो पर प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद मंे कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो पर चल रही है। अनेक स्थानो पर आकर्षक झाकियां सजायी जा रही है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित विभिन्न मंदिरो एवं घरो में भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां सजायी जा रही है। … Read more

उचक्को ने युवक का मोबाइल छीना

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठवारा बाजार के पास उचक्को ने पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीन लिया तथा फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। जेठवारा गांव निवासी सूरज मिश्रा पुत्र रामकृष्ण मिश्रा रविवार को दोपहर करीब दो बजे जेठवारा स्थित पेट्रोल पम्प गया था। वहां से वह मोबाइल … Read more

अवैध शराब व एक कुंतल लहन बरामद

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत पुलिस व आबकारी टीम ने अवैध शराब एवं एक कुंतल लहन बरामद किया। साथ ही लहन को नष्ट करा दिया। जिलाा आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत थाना जेठवारा अंतर्गत गांव घीसा का पुरवा एवं रेड़वीर जंगल में पुलिस … Read more

ग्राम प्रधान ने अनाथ बच्चों की शिक्षा का सम्पूर्ण खर्च उठाने का संकल्प लिया है।

सगरा सुन्दरपुर प्रतापगढ़ ।   विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के हन्डौर गाँव में अप्रैल में बिजली के करंट की चपेट में आने से पति और पत्नी की मृत्यु हो गई थी जिससे उनके तीन बच्चे अनाथ हो गये थे।  बता दें कि खेत में काम करते समय राम लखन वर्मा 48 वर्ष खेत के ऊपर से गये बिजली … Read more