V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: प्रयागराज

अयोध्या महोत्सव पर जगमग होगा प्रयागराज- कमलेश त्रिपाठी सुविधा ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा शुरू किया गया जन जागरण सुविधा वेयर हाउस के धार्मिक आयोजन की भीड़ से उत्साहित है सुविधा ग्रुप


फाउंडेशन लिटरेसी आधारित शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

होलागढ़ (प्रयागराज)। बीआरसी होलागढ़ में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान आधारित शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमरेसी का  प्रशिक्षण एआरपी गुंजन सिंह, फिरोज … Read more

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला यमुनापार अध्यक्ष बने सेवालाल

सहयोगियों ने नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के डाड़ो रोकड़ी निवासी सेवालाल पटेल को विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा के प्रदेश कार्यालय गोरखपुर मठ से प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार प्रजापति द्वारा जिला यमुनापार का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। करछना के डाडों रोकडी गांव के सेवालाल पटेल एक सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा … Read more

किसानों के लिए अभिशाप बने छुट्टा जानवर और नीलगाय

भीषण शीतलहरी में रात-दिन खेतों की रखवाली करना किसानों के लिए हुआ मुश्किल मऊआइमा (प्रयागराज)। नीलगायों और छुटटा मवेशियों के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। कड़ाके की भीषण ठंड में खेतों की रखवाली करना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। मऊआइमा थाना क्षेत्र में नील गायों और आवारा पशुओं की आयी … Read more

जिला कारागार में रविवार को संस्कार हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया

प्रतापगढ़। एडीजे नीरज कुमार बरनवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।शिविर में बंदियों की ईसीजी, शुगर,ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न जांचे की गईं। आवश्यकता अनुसार रोगियों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जिला कारागार के चिकित्सक डा.प्रवीण रंजन के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। डा. शमीम खान,डा.आलोक सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी … Read more

सेंट पीटर्स स्कूल में छाया राष्ट्रभक्ति का खुमार

मेजा (प्रयागराज)। सेंट पीटर्स स्कूल छतवा, सिरसा में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।लोकतंत्र के महापर्व पर देश भक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति और भारत माते के जयकारे से स्कूल परिसर में राष्ट्र भक्ति का खुमार छाया रहा। सेंट पीटर्स स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए … Read more

रूह बाबा से निकला रामरथ, राममय हुआ होलागढ़

होलागढ़ (प्रयागराज)। उमरिया बादल उर्फ गैंदा के रूहबाबा मंदिर से गुरुवार को राम भक्तों ने भगवान श्रीराम ,लक्ष्मण,माता सीता,भक्त हनुमान,मां पार्वती और भगवान भोले शिव की झांकी का रामरथ निकाला ।रामरथ को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि/ वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रामरथ आदि कार्यक्रमों से … Read more

बलईमऊ में चोरों का आतंक, दो घर में कूदे चोर

 ग्रामीणों ने खदेड़ा, पुलिस बनी निष्क्रिय होलागढ़ (प्रयागराज)। होलागढ़ पुलिस की निष्क्रियता से इन दिनों चोर सक्रिय हैं। थाना क्षेत्र पुरुषोत्तम पुर मलकिया के मजरा बलईमऊ के दो घरों में चोर लूट की नियति से सोमवार की रात कूदे तो मगर खट खुट की आवाज होने पर ग्रामीणों ने खदेड़ लिया । जिसके बाद चोर … Read more

दहियावां की बीडीसी सदस्य ने दिया इस्तीफा

होलागढ़ (प्रयागराज)। विकास खंड होलागढ़ के वार्ड संख्या 55 दहियावा द्वितीय की बीडीसी सदस्य निर्मला देवी पत्नी सौरभ कुमार सरोज ने अपने पद  से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। निर्मला देवी ने बताया कि उसका चयन शिक्षिका के पद पर हो गया है। इस कारण इस्तीफा दिया गया। ब्लाक प्रमुख राम फकीर ने बताया कि … Read more

22 जनवरी को दीपोत्सव के साथ मनाएं प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

मऊआइमा (प्रयागराज) । अयोध्या से पूजित अक्षत का घर घर वितरण कर लोगों से 22 जनवरी को दीपोत्सव मना, सभी मठ मंदिर पर भजन कीर्तन कर हर्षोल्लास के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर की होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में सभी से सहयोग किए जाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रचारक प्रेम सागर … Read more

धार्मिक भावनाओं की आड़ में आधी आबादी से करोड़ों की ठगी

 महिलाओं की करोड़ों की जमा धनराशि के साथ चिट फंड कम्पनी हुई फरार पीड़ित महिलाओं ने कम्पनी के ऑफिस व पुलिस चौकी पर काटा बवाल मेजा (प्रयागराज)। मेजारोड की एक चिट फण्ड कम्पनी ने अयोध्या महोत्सव की आड़ में आधी आवादी के साथ करोड़ों की ठगी की है। इस कम्पनी ने तीन महीने में महिलाओं … Read more

बार चुनाव की दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया पूरी

विभिन्न पदों के लिए 12 जनवरी को होगा मतदान पर्चा जांच व वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर ।  मेजा (प्रयागराज)। बार एसोसिएशन मेजा के चालू सत्र के चुनाव की  दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गयी है। विभिन्न पदों के लिए कुल 34 पर्चे भरे गए हैं।चुनाव अधिकारी ने बताया आगामी 12 … Read more

ग्राम प्रधान कल्याणपुर ने कई जगह जलवाये अलाव

‌होलागढ़ (प्रयागराज)। ग्राम प्रधान कल्याणपुर अर्चना देवी पत्नी रबीन्द्र राजा ने गुरुवार को शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर ग्राम के कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया ।इसमें बगिया पुर,बैंक के पास,कल्याणपुर तिराहा पर दो स्थान प्रमुख है।वरिष्ठ सदस्य सुजीत शर्मा ने बताया कि गांव में दस दिन पूर्व भी प्रधान की ओर से … Read more

अवशेष दिव्यांगों के लिए आज पुनः कैम्प

होलागढ़ (प्रयागराज)। ब्लाक सभागार होलागढ़ में कल यानी 5 जनवरी को अवशेष दिव्यांग लोगो के लिए एक बार पुनः कैंप लगाया जाएगा। एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार निर्मल ने बताया कि विगत  20 सितंबर के कैंप में जिन दिव्यांगों का चेक अप,पेंशन,प्रमाण पत्र व ट्राई साइकिल आदि हेतु चिन्हीकरण नहीं हो सका  था।उन्ही दिव्यांग भाई … Read more

समाजसेवी एवं पुरा छात्र ने कराई कल्याणपुर कालेज की रंगाई पुताई

होलागढ़ (प्रयागराज)। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज कल्याणपुर के पूरा छात्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी/ प्रधानपति रबीन्द कुमार राजा ने कालेज की रंगाई पुताई करा कर जनहित का कार्य किया है।यही नहीं रबीन्द्र ने बताया कि लगभग तीस मीटर बाउंड्री वॉल भी बनवा कर प्लास्टर  व पुताई कराया।बता दें कि रबीन्द्र ने यह कार्य  बीते पन्द्रह … Read more

अयोध्या महोत्सव पर जगमग होगा प्रयागराज- कमलेश त्रिपाठी सुविधा ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा शुरू किया गया जन जागरण सुविधा वेयर हाउस के धार्मिक आयोजन की भीड़ से उत्साहित है सुविधा ग्रुप

मेजा (प्रयागराज)। सुविधा ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रयागराज द्वारा आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या महोत्सव पर्व को भव्य व दिव्य बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। सुविधा ग्रुप के चैयरमैन एवं भाजपा नेता कमलेश त्रिपाठी द्वारा नैनी के चकदौन्दी में आयोजित मानस पाठ व भण्डारे में जुटी भीड़ के जरिए रामलला … Read more