V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: ताजा खबरे

चलने वाली है राजधानी रेलवे ने शुरु कराया ट्रैक नवीनीकरण

 प्रतापगढ़ बनारस रेल मार्ग पर बिछाई जाने लगी नई लाइन प्रतापगढ़। आने वाले समय में प्रतापगढ़ को देश में तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों जैसे राजधानी एक्सप्रेस इत्यादि की सुविधा मिलेगी। इसके मद्देनजर ट्रैक का नवीनीकरण किया जा रहा हैं। जिसमें पुरानी के स्थान पर ठोस और भारी वजन की नई रेल लाइन बिछाने … Read more

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने की रंगारंग प्रस्तुति

रानीगंज। माँ बाराही जूनियर हाई स्कूल बीठलपुर के वार्षिकोत्सव में छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यालय में आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पलक मिश्रा, प्रांची पाण्डेय ने सरस्वती वन्दना से की। बच्चों ने छोटी सी आई परी एवं पुलवामा स्ट्राइक में सैनिको के बलिदान की याद को … Read more

बारिश में गिरे कच्चे मकानों की जांच के बाद भी दैवी आपदा का नही मिला लाभ

करारी, कौशम्बी- सिराथू क्षेत्र के दरियापुर मांझियावा गांव में लेखपालों की जांच के बाद अभी तक दैवी आपदा का लाभ किसी पात्र को नही मिल सका पात्रों को आधिकारी कर्मचारियों ने केवल धोखे में डाल रखा है। जब जब इस संबंध में लेखपाल से बात की जाती तो लेखपाल का कहना है की संबंधित अधिकारियों … Read more

जन्म मरण के वन्धन से मुक्त कराती है भागवत

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ स्थित विक्रम पट्टी में भागवत कथा के द्वितीय दिवस की कथा में कथावाचक पं. शेषधर मिश्र ‘अनुरागी’ ने कहा की भागवत की कथा भक्ति ज्ञान वैराग्य की त्रिवेणी संगम है, जो इसमें स्नान करता है वह जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। माता पार्वती को भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर … Read more

महिला ने एंबुलेंस में दिया शिशु को जन्म, गूंजी किलकारी

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन आलोक कुमार व धर्मेंद्र सिंह की लोगों ने की सराहना प्रतापगढ़ । मान्धाता थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मे नवजात शिशु को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने नवजात शिशु और महिला को सकुशल प्रसव कराया। गांव सिपाहा महेरी निवासी मो जावेद की पत्नी अफ़सरून गर्भवती थी। … Read more

थरिया में गूंजेगी भागवत कथा

प्रतापगढ़। थरिया, लक्ष्मीकांतगंज में 13 से 19 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर ख्यातिप्राप्त कथावाचक आचार्य विद्या भूषण मिश्र महाराज कथा सुनाएंगे। कथा शाम 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। उपरोक्त की जानकारी पीताम्बर पाल ने दी। कथा के मुख्य यजमान पीताम्बर पाल पत्नी … Read more

नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा 7 दिवसीय स्पीयर हेड टीम का जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

प्रतापगढ़ । गंगे में युवाओं की सहभागिता परियोजना के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा 7 दिवसीय स्पीयर हेड टीम का जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का  अयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ में किया गया  प्राचार्य  श्री शिव प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन करके  किया गया । जिला … Read more

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अंतर्जनपदीय लूटेरे घायल

प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद मेंकी जा रही  सघन चेकिंग के क्रम में मदाफरपुर चौकी, थाना कोहड़ौर पर चेकिंग के दौरान स्वाट टीम प्रतापगढ़ व थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा एक पल्सर मोटर साइकिल पर सवार 03 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। इस पर उक्त मोटर साइकिल सवार भागने लगे, बदमाश … Read more

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में दीवार से गिरने से मौत, मामले की जांच जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार से गिरने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।*  लोकमित्र ब्यूरो  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास फरियाद लेकर आये ललितपुर के राजकुमार पाल (33) की संदिग्ध हालात में घायल हो गया। इलाज केदौरान उसकी ट्रामा सेंटर में … Read more

आर्थिक कुप्रबन्धन तथा अदूरदर्शी नीतियों के चलते मोदी सरकार चौतरफा तबाही की जिम्मेदार- प्रमोद तिवारी

सराय ममरेज मे सीडब्ल्यूसी मेंबर का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, धार्मिक अनुष्ठान मे हुए शामिल प्रयागराज। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन तथा आन्तरिक एवं वाह्य अदूरदर्शी नीतियों व मंहगाई तथा बेरोजगारी पर कड़ा हमला बोला है। श्री तिवारी ने कहा कि मोदी … Read more

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रोहित पांडे ने जुआरियों और सट्टेबाजों के खिलाफ एसएसपी को दिया ज्ञापन

प्रयागराज | जिले में जुआ और सट्टा के संचालित होने से सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है इस पर दांव लगाने वालों का परिवार बर्बाद हो रहा है शहर के कई थाना क्षेत्रों में यह सट्टा और युवा बेरोकटोक चल रहा है बावजूद इसके थाना पुलिस ध्यान नहीं दे रही है जुआ … Read more

मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है -बाल कृष्ण शास्त्री

मान्धाता। विकास खण्ड   के गुडरु गांव में चल रहे श्री मद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय संत बाल कृष्ण शास्त्री आशीष जी महाराज  ने कहा कि जिस जीवात्मा की इंद्रियां भगवान के दर्शन को सदैव लालायित रहती है, वही गोपियां हैं। गोपी किसी स्त्री को नहीं कहा गया है “गोभिः इन्द्रियैः कृष्ण: रसं पिवति सा … Read more

भावुक होकर विदा हुए बच्चे तो शिक्षक एवं अभिभावकों की नम हुई आंखें।

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़ । क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे वैष्णव से उत्तीर्ण हो चुके कक्षा 5 के बच्चों की विदाई आज सम्मान पूर्वक किया गया । मान्धाता के व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह,विनय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मान्धाता, अखिलेश सिंह, अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ मान्धाता, मंत्री जियालाल, मन्त्री रामानंद मिश्र,  मुहम्मद फरहीम राज्य पुरस्कृत … Read more

कलशयात्रा निकाल भागवत कथा की हुई शुरुआत

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ स्थिति विक्रम पट्टी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ कथावाचक पं. शेषधर मिश्र ‘अनुरागी’ ने मंत्रोउच्चारण के साथ किया। कलश यात्रा ग्रामीण अंचल में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई।यात्रा में गजराज सिंह एवं सीमा सिंह के साथ सैकड़ों श्रद्धालु … Read more

सीएचसी का एसीएमओ ने किया निरीक्षण

लोकमित्र ब्यूरो मऊआइमा (प्रयागराज)। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन ए के चौरसिया ने मऊआइमा सीएचसी का निरीक्षण कर एक बैठक कर चिकित्सा सम्बन्धित जानकारी चिकित्सकों को दी। मऊआइमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन ए के चौरसिया ने निरीक्षण किए।उन्होंने ने दवा वितरण का स्टक और रख रखाव, लैब, प्रसव कक्षों ओपीडी, … Read more