V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: ताजा खबरे

पश्चिम शरीरा थाने में डीएम एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

कौशांबी। जुम्मे की नमाज  को लेकर पूरे दिन जिलाप्रशासन सतर्क रहा। जनपद के चारो तरफ डीएम वा एस पी भ्रमण करते रहे । शुक्रवार को  शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हो जाने के बाद जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पश्चिम शरीरा थाना में ग्रामीणों के साथ एक बैठक का … Read more

करारी और मंझनपुर कस्बे में पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। डीएम सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीणा ने मंझनपुर और करारी कस्बे से पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही जुमे की नमाज होने के बाद व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि आपसी भाईचारा एवं शांति का माहौल बिगाड़ने … Read more

10 घंटे विद्युत आपूर्ति, उसमें भी कटौती

कौशाम्बी। गोपसहसा उपकेन्द्र के साथ करारी के म्योहर फीडर से जुड़े तराई गांवों में बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला नहीं थम रहा है। जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। वहीं कृषि फीडर में भी पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। 24 घंटे के रोस्टर में गांवों को दस घंटे … Read more

नीरज बने प्रतापगढ़ के नए सीएमआई

प्रतापगढ़। अमेठी रेलवे स्टेशन के सीआरएस नीरज सोमवंशी को ज्योती स्वरूप श्रीवास्तव के स्थान पर प्रतापगढ़ का नया सीएमआई बनाया गया है। सीनियर डीसीएम कार्यालय लखनऊ से इस आशय का पत्र भी निर्गत किया गया है। नीरज आरक्षण, बुकिंग, पार्सल और कामर्शियल से जुड़े सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। बता दें कि अभिमन्यु सरोज के … Read more

धर्म की रक्षा के लिए प्रभु लेते हैं अवतार

दिलीपपुर(नि.सं.)। कंस के यज्ञ में पहुंच कर उनके सैनिकों को पराजित कर मथुरा निवासियों में अपनी शक्ति का एहसास कराया तब मथुरा वासियों को लगा कि अत्याचारी कंस का साम्राज् डुबोने वाला आ गया है कृष्ण बलराम की जय जय कार मथुरा वासियों ने शुरू कर दी मथुरा के लोग कंस के भय से मुक्त … Read more

भूजल संचयन से पेयजल की गुणवत्ता में आएगा सुधार-अजय क्रांतिकारी

मान्धाता ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय जल जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ  राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ उ.प्र. के निर्देश पर आयोजित जल जीवन मिशन के तहत आज आरना संस्था द्वारा मान्धाता ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं में से चयनित ग्राम जल समितियों की महिलाओं का दो … Read more

आठवीं इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में यू०पी० व एम०पी० के खिलाड़ियों ने फिर से मारी बाजी।

रंगशाला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पोखरा नेपाल में दिनांक 11 जून से 14 जून 2022 तक इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित आठवीं इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप मेंउत्तर प्रदेश के ठाकुर जय भद्र सिंह (चक्का फेंक , ओपन वर्ग, प्रथम स्थान), आदित्य सिंह , अर्पित सिंह (कबड्डी, सीनियर वर्ग, प्रथम स्थान), मोहम्मद अमन (हॉकी, जूनियर … Read more

तालाबों के सौन्दर्यीकरण को लेकर केन्द्रीय टीम ने किया मंथन

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय ब्लाक के बरीबोझ, कैथौला तथा रायपुर तियांई आदि गंावो से जुडी पुरानी झील तथा तालाबों का केन्द्रीय टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। टीम ने तालाब के सौन्दर्यीकरण को लेकर शासन द्वारा तैयार कराये जा रहे प्रस्ताव के मानकों का भी परीक्षण किया। टीम मे शामिल अफसरों ने तालाबों मे केंद्र सरकार … Read more

दस माह पूर्व युवक की मौत पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, कब्र से शव पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई से मचा हडकंप

लालगंज, प्रतापगढ़। दस माह पूर्व युवक की मौत को लेकर सांगीपुर पुलिस ने कोर्ट की फटकार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं मुकदमा दर्ज होते ही शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने डीएम से अनुमति लेकर दफन किये गये युवक का शव निकलवाकर पीएम के लिए भेजवाया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान … Read more

अग्नि पथ भर्ती योजना मोदी सरकार की नव जवानों के लिए है बर्बादी का पथ- प्रमोद तिवारी

बिजली संकट तथा बकाये के नाम पर विभागीय उत्पीड़न पर राज्यसभा सदस्य ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, सरकार से पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर दिया जोर  लालगंज, प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी की केन्द्रीय वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने भीषण गर्मी तथा धान की नर्सरी को लेकर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति … Read more

दलित उत्पीड़न के मामले, पीड़ितों ने की एसपी से कार्रवाई की फरियाद

लालगंज, प्रतापगढ़। दलित उत्पीड़न के मामलों मे कार्रवाई न होने को लेकर पीड़ितो ने एसपी से इंसाफ की फरियाद की है। लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी राजेन्द्र कुमार कोरी पुत्र रामफेर ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बारह जून को सुबह नौ बजे वह अपने घर आ रहा था। इस बीच ढकवा के … Read more

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना मे पीड़ित को गंभीर रूप से चुटहिल किये जाने का केस दर्ज किया है। कोतवाली के हदिराही निवासी राधेश्याम गुप्ता पुत्र सुरेश ने दी गई तहरीर मे कहा है कि पन्द्रह जून को वह बाइक से घर से जरूरी काम से निकला था। इस … Read more

चार आरोपियों के खिलाफ महिला की पिटाई को लेकर केस

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ महिला की पिटाई व गालीगलौज को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के बभनपुर निवासी बृजलाल सरोज की पत्नी रामरती ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के संजय सरोज पुत्र भोंदी तथा मुकेश पुत्र तीरथपाल व भोंदी … Read more

दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोडफोड का मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ मारपीट तथा गालीगलौज व तोडफोड का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के गौतमपुर शीतलमऊ स्व. रामलखन की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सोलह जून को आरोपी उसके घर के सामने दीवार निर्माण के विवाद को लेकर मारपीट … Read more

आरोपी के खिलाफ छेडछाड व आईटी एक्ट का केस

लालगंज, प्रतापगढ़। पीड़िता की कुछ दिनों पूर्व अश्लील फोटो खींचकर आरोपी द्वारा वायरल किये जाने पर पुलिस ने गुरूवार की रात छेडछाड तथा आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। अजगरा रानीगंज निवासी चांदबाबू की पत्नी खुशबू बानो ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उदयपुर थाना के पथरिया निवासी सलमान उर्फ लालू पुत्र … Read more