V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: December 2023

मंदिर परिसर से खदेड़े गए नशेड़ी, खुशी की लहर

 स्टेशन में नशेड़ियों, चोरों का लगता है जमघट, जीआरपी ने की कार्रवाई प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शंकर मंदिर की बारादरी में कब्जा जमाए नशेड़ियों और संदिग्ध चोर, उचक्कों को जीआरपी ने खदेड़ दिया। कुछ ने विवाद करना चाहा तो पुलिस वाले उनके साथ सख्ती से पेश आए। उन्हें … Read more

बेहोश यात्रियों की अटेंड न करने पर आरपीएफ दारोगा सस्पेंड

जहर खुरानी के शिकार यात्रियों को उतारने के चक्कर में सवा घंटा खड़ी रही ट्रेन  कंट्रोल और जीआरपी ने आरपीएफ को दी थी घटना की सूचना प्रतापगढ़। जहरखुरानी के शिकार हुए ट्रेन यात्रियों को अटेंड न करने और ट्रेन को सवा घंटे तक रोके रखने के मामले में आरपीएफ थाने के उपनिरीक्षक और इंचार्ज थाना … Read more

तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ शिविर 16 से

सुवंसा (प्रतापगढ़)। नगर पंचायत सुवंसा अंतर्गत आने वाले शिवकुमारी दुबे इंटर मीडिएट कॉलेज में तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ शिविर का आयोजन पूर्व विधायक पंडित राम देव दुबे की पुण्य स्मृति में 16, 17 एवं 18 दिसंबर 2023 को किया गया है। इसमें एम्स दिल्ली, बीएचयू  एवं मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़  के चिकित्सकों द्वारा निः शुल्क परामर्श … Read more

घर में घुसकर महिला की पिटाई , आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

उदयपुर प्रतापगढ़ l स्थानीय थाना क्षेत्र के किसुनगढ़ निवासिनी नीलम पत्नी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मगंलवार शाम को लगभग आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अशोक कुमार पुत्र सरजू प्रसाद सिंह,संजीव सिंह,सत्यम सिंह पुत्र गण अशोक सिंह एक राय होकर भद्दी भद्दी गालियां देते … Read more

अस्पताल पहुंचे प्रिंसिपल से मिलने को उमड़ी भीड़

डाक्टर, स्टाफ और बच्चा बैंक से मिलकर प्रसन्न हुए पूर्व प्राचार्य प्रतापगढ़। डाक्टर सोनेलाल पटेल स्वशासी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर्य देशदीपक गुरुवार को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में पहुंचे तो मिलने वालों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वे पूरी आत्मीयता से डाक्टरों, स्टाफ, बच्चा बैंक और परिचितों से मिले। सभी के … Read more

बभनपुर में अन्नप्रासन के साथ विधायक ने संकल्प यात्रा का किया आगाज

आंगनबाड़ी, विकास, स्वास्थ्य, कृषि विभाग की रही बड़ी भूूमिका होलागढ़ (प्रयागराज)। पंचायत भवन बभनपुर में गुरुवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत फाफामऊ के भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने आंगनबाड़ी की कुमारी वैष्णवी पुत्री आंचल को अन्न प्रासन कराने के बाद सभी जन को संकल्प  दिलाया।इस दौरान विधायक ने बताया कि सूचना … Read more

मीरा देवी इंटर कॉलेज की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कल

कुंडा-प्रतापगढ़। बिहार ब्लाक के लोदीपुर देवरपट्टी स्थित मीरा देवी इंटर के प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया की कॉलेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 6 से 12 तक के बच्चो के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर रविवार को आयोजित किया गया है। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक … Read more

अंबेडकर प्रतिमा को उखाड़ कर फेंका, गांव मे तनाव

कुंडा प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदो पट्टी में इसी वर्ष 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब के जन्मदिन पर समर्थकों व अनुयायियों ने श्रद्धा भाव से प्रतिमा स्थापित किया था। असमाजिक तत्वों ने बीती रात को चुपके से अंधेरे में बाबा साहब की प्रतिमा को उखाड़ कर पड़ोस की झाड़ियां में फेंक दिया … Read more

नीम के आठ वृक्षों को काट डाला, मुकदमा दर्ज़

मऊआइमा (प्रयागराज)। नीम के आठ विशालकाय वृक्षों को ठेकेदार ने मजदूरों से कटवा कर धराशाई कर दिया। बीट प्रभारी ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे फौजशाह उर्फ बघोला के मजरा भूरीपुर में प्रदीप कुमार मौर्या ने आठ नीम के वृक्षों को ठेकेदार … Read more

दो अलग-अलग गांवों में मारपीट, चार जख्मी

मऊआइमा (प्रयागराज)। पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग अलग गांवों में एक युवक, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री को मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासी मोहम्मद रसीद पुत्र भुल्लन का आरोप है … Read more

कूड़े के विवाद को लेकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

उदयपुर प्रतापगढ़ l स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे बसावन राहाटीकर गांव निवासी रामधनी पुत्र राम पाल ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे पटीदार बबन,भुल्लन, घनश्याम पुत्र गण रामपाल एक राय होकर मेरे दरवाजे पर कूड़ा फेकने लगे मना करने पर मुझे लाठी डंडे से … Read more

माल्यार्पण कर परिनिर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

कुंडा प्रतापगढ़।संविधान के रचियता बाबा साहेब डा.  भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को बाबागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत उतरार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संदीप यादव, अखिल यादव, विजय प्रजापति, सुंदर लाल, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।