V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 2 June 2022

राज्यपाल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की

राज्यपाल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की विश्वविद्यालयों में परम्परागत भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दें राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम किए जाएं शैक्षणिक परिसर एवं छात्रावासों में अभियान चलाकर सफाई की जाए – आनंदीबेन पटेल  लोकमित्र ब्यूरो  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल … Read more

प्रधानमंत्री लखनऊ में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 1406 परियोजनाओं के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री लखनऊ में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 1406 परियोजनाओं के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में लेंगे भाग ​​​​​​​प्रधानमंत्री कानपुर के परौंख गांव में जनसभा को भी करेंगे संबोधित लोकमित्र ब्यूरो लखनऊ। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 3 जून, 2022 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। … Read more

गर्ल्स होस्टल के बाथरूम मे स्पाइ कैमरा लगा कर बनाता था वीडियो, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार, कम्प्यूटर लैब जप्त

गर्ल्स होस्टल के बाथरूम मे स्पाइ कैमरा लगा कर बनाता था वीडियो, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार, कम्प्यूटर लैब जप्त

 लोकमित्र ब्यूरो 

प्रयागराज । शहर म्योहाल चौराहे के पास गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाकर रिकार्डिंग की कारगुजारी सामने आई है। गुरूवार दोपहर कैमरे का पता चलने पर हास्टल संचालक आशीष खरे को  कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह डाक्टर का बेटा है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि उसने फिलहाल यही कहना है कि उसने खुद देखने के लिए कैमरे लगाने की हरकत की। घिनौनी मानसिकता से उसने हिडेन कैमरा लगवाया। उसके कमरे से कंप्यूटर लैब भी जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जमानत पर थाने से रिहा कर दिया गया है।

छात्राओं की वीडियो बनाता था, कम पैसे पर देता था कमरा

म्योहाल चौराहे के पास रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हास्टल का संचालक है। वह छात्राओं को बहुत कम पैसे पर कमरा किराए पर देता था। गुरुवार दोपहर कुछ छात्राएं कर्नलगंज थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा हुआ है। इसे शावर में लगाया गया है। सीओ कर्नलगंज अजीत चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाथरूम की तलाशी ली गई तो यहां शावर में लगा स्पाई कैमरा बरामद हो गया।

कैमरा लगाने की कारगुजारी सामने आने पर पुलिस ने गर्ल्स हास्टल संचालक आशीष खरे को पकड़ लिया। उसे कर्नलगंज थाने लाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह छात्राओं की वीडियो बनाता था। इन वीडियो का वह क्या करता था, इस सवाल का वह गोलमोल जवाब दे रहा है। पुलिस ने आशीष के कमरे से वीडियो बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर समेत कई उपकरण भी जब्त किए। सीओ अजीत चौहान का कहना है कि आशंका है कि वीडियो को वह बेचता था लेकिन फिर पुलिस ने कहा कि उसने खुद के लिए यह कारगुजारी की। पूछताछ के बाद पुलिस ने जमानती अपराध की वजह से उसे शाम को थाने से रिहा कर दिया।

राज्यसभा चुनाव में सोनिया के मार्गदर्शन में प्रमोद के नाम पर अशोक गहलोत व सचिन पायलट की एकजुटता देख कांग्रेसी मगन

बैठक में सोनिया गांधी व प्रियंका तथा राहुल का जताया आभार, गहलोत व सचिन की हुई जमकर सराहना लालगंज प्रतापगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के राज्यसभा सदस्य निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के द्वारा एकजुट सफलतम मजबूत प्रयासों को लेकर गुरूवार को यहां … Read more

प्रतापगढ़ के युवक ने छत्तीसगढ़ में लहराया परचम, राज्यपाल ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

प्रतापगढ़। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ से “मास्टर आफ जर्नलिज्म” 2019 में टॉप करने पर राजकुमार पाण्डेय को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने “गोल्ड मेडल” एवं “पत्रकारिता की उपाधि” प्रदान की. राजकुमार इस गोल्ड मेडल का पूरा श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु प्रोफेसर पंकज नयन पाण्डेय सर … Read more

मधुकर जी महाराज द्वारा सम्मानित हुए प्रदीप शुक्ला.

शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मधुकर संगीत महाविद्यालय प्रतापगढ़ के संस्थापक आस्था चैनल एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रख्यात गायक विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर जी महाराज ने राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट प्रदीप शुक्ला को उनके जन्मदिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र प्रदान कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट … Read more

लक्ष्मणपुर विकासखंड के विकास की कड़ी है अमृत सरोवर –डॉ राकेश सिंह

आधा दर्जन से अधिक अमृत सरोवर का हुआ भूमिपूजन  सगरा सुंदरपुर l लक्ष्मणपुर विकासखंड के नारायणपुर ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को  विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव में बनने वाले अमृत सरोवर का भूमि पूजन  किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुये ब्लाक प्रमुख पति डॉ राकेश सिंह ने कहा कि विकासखंड के नारायणपुर, कोठार … Read more

दंपती को बाप बेटे ने पीटा, लहूलुहान

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के दरहा गांव की सुखनी देवी पत्नी राजाराम ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर चबूतरे पर नहा रही थी। इससे खड़ंजे पर पानी फैल गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी दबंग व उसका बेटा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच … Read more

दबंगों ने पड़ोसी युवक को पीटा

कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के बडगांव निवासी रिजवान का पड़ोसी कौशी व सोहिल से विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक को सरेराह बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सागौन के पेड़ काटकर ले गए लकड़ी माफिया

कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के सिकंदपुर बजहा के समीप लगे सागौन के हरे पेड़ काटकर लकड़ी माफिया उठा ले गए। जानकारी होने पर वन दरोगा राम प्रकाश ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपित बब्लू, ताराचंद्र निवासी सिकंदरपुर बजहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार … Read more

नीम की हरी लकडी के साथ पकड़े गए तीन युवक

कौशाम्बी। वन संपदा नष्ट करने वाले तीन कारोबारियों को बुधवार की रात कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने अलीपुरजीता नहर पुलिया के समीप से धर दबोचा। आरोपित युवक नीम के हरे पेड़ को कटवाने के बाद लकड़ी लेकर आरा मशीन जा रहे थे। पकड़े गए आरोपित आशुतोष, अमर सिंह, राजाराम निवासी हसनपुर खास सुल्तानपुर घोस बताए गए … Read more

बंद कमरे में विवाहिता को पीट किया बेघर

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। कानपुर के चकेरी में ब्याही युवती को अतिरिक्त दहेज की खातिर ससुरालियों ने पीटकर घर से बेघर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर लिया है। करारी कोतवाली के गुवारा तैयबपुर गांव की आरती देवी पुत्री राम … Read more

पड़ोसन के घर दबंगों का बरपा कहर, की मारपीट

कौशाम्बी। करारी कोतवाली के चक शहाबउद्दीनपुर गांव की सोना देवी पत्नी मुन्ना लाल का पड़ोसी रामसिंह से विवाद चल रहा है। बुधवार को महिला से तीखी झड़प के बाद आरोपित ने परिजनों के साथ घर में घुसकर सोना देवी के साथ परिजनों को बेरहमी से पीट दिया। गांव पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को उपचार … Read more

मनचले युवक ने किशोरी की लूटी अस्मत

कौशाम्बी। सरायअकिल कोतवाली इलाके में सोमवार की रात मनचले युवक ने मोहल्ले की किशोरी के साथ दुराचार किया। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान किशोरी घर में अकेली थी। एसपी के निर्देश पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपित युवक के खिलाफ … Read more

जल्द हटाए जाएंगे जिला अस्पताल के सामने संचालित अस्पताल

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक – प्राइवेट संचालित अस्पतालों को नोटिस जारी करने का डीएम ने दिया निर्देश लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। डीएम सुजीत कुमार ने गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला अस्पताल के समीप संचालित अस्पतालों को जल्द हटाए जाने … Read more