V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: April 2022

अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह को पूरामुफ्ती पुलिस ने दबोचा

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। पूरामुफ्ती पुलिस टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक समेत कार भी बरामद किया। थाने लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपियों का न्यायालय चालान कर दिया।

बिना पैसे के काम नही करते तहसील कर्मचारी

योगी आदित्यनाथ के सरकार बनते ही सरकार को नीचा दिखाने का काम कर रहे तहसील कर्मचारी। लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। अधिवक्तों ने ज्ञापन देते हुए कहा की दफा 34 की फाइलें डंप पड़ी है। 116 की पत्रावली या फाट बनाने हेतु लेखपाल के यहां 1 साल  से 2 साल तक पड़ी रहती है धारा 38 की … Read more

किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने तहसीलदार को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुरुवार को तहसील परिसर में बैठक की। … Read more

महिला हेडमास्टर की विदाई पर रो पड़ीं छात्राएं

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। कंपोजिट विद्यालय कैमा की हेडमास्टर ज्ञानमती यादव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी विदाई पर छात्राएं खूब रोईं। शिक्षिका और छात्राओं का प्रेम देखकर लोगों की भी आंख भर आई थी। नम आंखों से लोगों ने शिक्षिका को विदाई दी। कंपोजिट विद्यालय कैमा की हेडमास्टर ज्ञानमती यादव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं। … Read more

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। सैनी इलाके की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम संबंध हो … Read more

संदिग्ध दशा में युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव में गुरुवार की सुबह कमरे में युवती की संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को … Read more

छेड़खानी का उलाहना देने पर महिला को पीटा

कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम खेत गई किशोरी के साथ युवकों ने छेड़खानी की। शोर मचाते हुए किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की मां शिकायत लेकर आरोपितों के घर पहुंची तो आरोपितों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद … Read more

युवती को अगवा कर किया दुराचार, केस

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। चरवा इलाके की एक युवती को अगवा करने के बाद युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। पीडि़त परिवार ने उलाहना दिया तो उनके साथ आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के … Read more

विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर की रिंकी … Read more

मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ा

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। सैनी थाने की पुलिस ने बुधवार की रात कमासिन के समीप से प्रतिबंधित मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ा पुलिस को देख चालक व तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन समेत मवेशियों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए मामले की … Read more

कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

कौशाम्बी। कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक धर्मराज गुरूवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने उनको फूल माला पहनाकर विदाई दी। इस अवसर पर रमाकांत पटेल, श्याम बिहारी, राजीव रंजन, इम्तियाज, नजमुल हसन, अंगद सिंह, धारा सिंह, चंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार मौर्य, सुरेश सिंह, सुभाष जायसवाल, रामकरन पाल, … Read more

निराश्रित हुए बच्चों का प्रदेश सरकार कर रही है भरण-पोषण

लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। प्रदेश में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के उनके भरण-पोषण, शिक्षा चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रारम्भ की है। शून्य से 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे बच्चे जिनके माता … Read more

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चार तक करें आवेदन

कौशाम्बी। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित थी। लेकिन अब इसे चार अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने इसके लिए जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्यों सहित अभिभावकों … Read more

अगस्त में चैथे शनिवार को भी होगा कार्य

कौशाम्बी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा होली के अवकाश के क्रम में 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के एवज में किसी एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस के रूप में घोषित किये जाने के निर्देश के अनुपालन में माह अगस्त 2022 में पड़ने वाले चैथे शनिवार 27 अगस्त को कार्य दिवस के रूप में … Read more

बोर्ड परीक्षाः केंद्र पहुंच अफसरों ने जांची व्यवस्थाएं

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लोकमित्र ब्यूरो कौशाम्बी। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए गुरूवार को डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र संचालकों सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश जारी करते हुए हर हाल … Read more