V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: November 2021

धोखाधड़ी करके बैनामे की जमीन हड़पने की शिकायत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव राजातारा अमांवा गांव निवासी देवतादीन की पत्नी सहदेई ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी करके बैनामा की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले मे धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध मे गांव राजतारा अमांवा निवासी पीड़िता सहदेई ने पुलिस को तहरीर … Read more

दुर्घटना के मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पयागीपुर निवासी स्व. केदारनाथ शर्मा के पुत्र राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप … Read more

राष्ट्रीय मार्ग पर संदिग्ध दशा में मिला युवक का शव

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग स्थित मानधाता मोड़ पर अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हा सकी है। सूचना पाकर पहुंची शनिदेव चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता मोड़ पर आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का संदिग्ध दशा में … Read more

केन्द्रीय मंत्री को शिक्षक व कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों के समर्थन में अनुप्रिया पटेल से मिले अयोध्या। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के आगमन पर संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष श्याम वर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों – कर्मचारियों की मुख्य माँग पुरानी पेंशन … Read more

समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया :प्रदीप कुमार

अयोध्या । संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के आज जिला आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प एक बार फिर दोहराया। संविधान बचाओ संकल्प यात्रा का नेतृत्व करते हुए समाजवादी अधिवक्ता सभा … Read more

उपजा का फर्जी तरीके से नाम व लोगो प्रयोग करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा -रतन दीक्षित

जनवरी में आयोजित होगा प्रांतीय अधिवेशन संगठन के विस्तार सक्रियता एवं चुनाव पर हुई विस्तृत चर्चा अयोध्या। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में  प्रांतीय अध्यक्ष रतन दीक्षित के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन की सक्रियता , विस्तार एवं चुनाव पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने … Read more

ओवरब्रिज निर्माण में लोहे का पिलर गिरने से मजदूर दबकर हुआ घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। सोमवार को शिवनाथपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाया जा रहा पिलर का जालअचानक गिरने से काम कर रहा एक हेल्पर जाल में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में 100 शैय्या अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। … Read more

बीजेपी का सदस्य बनाने के लिए झोंकी ताकत

प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार मिश्र ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी के तहत सोमवार को तीन टीमें बनाकर श्री मिश्र ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी। इसी के अंतर्गत सुअंशा बाजार में दिनेश मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह पप्पू, बृजेश सिंह … Read more

कार्तिक मास में एक तुलसी पत्र से भी भगवान नारायण होते हैं अति प्रसन्न:– धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

प्रतापगढ़ । प्रबोधिनी एकादशी के पावन पर्व पर रामानुज आश्रम संत रामानुज मार्ग पर  भगवान शालिग्राम का दूध दही घी मधु शक्कर एवं गंगाजल से अभिषेक किया गया। तुलसी के पत्रों के द्वारा विशेष पूजन अर्चन करने के पश्चात धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि कार्तिक मास में तुलसी का विशेष … Read more

भागवत कथा में कृष्ण का मथुरा गमन, कंस वध व रुक्मणि विवाह का वर्णन:कथा व्यास शिवेश शास्त्री जी महाराज

प्रतापगढ़। माँ महाकाली मंदिर टी.पी. इंटर मीडिएट कॉलेज के सामने कुंडा,प्रतापगढ़ में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास शिवेश शास्त्री जी महाराज ने महारासलीला के अलावा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मथुरा जाकर कंस और उसके दुष्ट साथियों का वध, श्री उद्धव चरित्र, श्री कृष्ण मथुरा गमन व श्री रुकमणि विवाह महोत्सव प्रसंगों की … Read more

163 दिव्यांग बच्चों को किये गए उपकरण वितरित

लक्ष्मणपुर  I विकास खंड लक्ष्मणपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजगरा प्रांगण BRC लक्ष्मणपुर पर आज दिनाँक 15-11-2021 में उपकरण /उपस्कर का वितरण प्रतापगढ़ में एलिम्को कानपुर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन मे सफल हुआ l  जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया कि 163 बच्चों का उपकरण वितरण किया गया l ट्राई साइकिल 23,व्हीलचेयर … Read more

महानगर भाजयुमो प्रयागराज कि भाजपा कार्यालय पर कामकाजी बैठक हुई संपन्न

प्रयागराज I भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर जी रहे और विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्रीय मंत्री शैलेंद्र मौर्य जी और महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी रहे कार्यक्रम की भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अध्यक्षता रोहित पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने की … Read more

27 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुशायरा एंव सम्मान समारोह सम्पन्न।

कार्यक्रम मे जनपद सहित अंर्तजनपदीय कई नामचीन कवि एंव शायर रहे मौजूद, श्रोताओं ने जमकर लगाए ठहाके। सगरा सुन्दरपुर प्रतापगढ़ । लक्ष्मणपुर बाजार मे रविवार की रात शिक्षाविद मालवीय पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय एवं विकास के महारथी पूर्व मंत्री खादी ग्रामोद्योग स्व राजाराम पाण्डेय के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं सम्मान … Read more

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को दी जानलेवा धमकी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव लोहंगपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर एक दबंग पड़ोसी ने महिला को गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सीओ की फटकार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहंगपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम की पत्नी किरन ने पुलिस … Read more

खेत में शौच गई युवती को फुसलाकर भगाया

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रानीगंज अजगरा में खेत में शौच गई युवती को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीगंज अजगराा निवासी शोभनाथ गुप्ता की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते रविवार को उसकी बेटी … Read more