V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: क्षेत्रीय खबरे

मोदी सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले-आचार्य हरीकृष्ण

अखंड भारत के लिए राष्ट्र में एक कानून जरूरी, सरकार की उपलब्धियों के पत्रक के साथ जन जागरण को दी गति लोकमित्र ब्यूरो मेजा (प्रयागराज)। केंद्र की सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों और 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान जारी है। भाजपा नेता आचार्य हरीकृष्ण शुक्ल … Read more

बीडीओ मधुकर शुक्ला ने क्षेत्र के ग्राम उसरौली स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मवेशियों की संख्या, भूसा, स्टॉक सहित चारे-पानी की व्यवस्थाओं को परखा।

पट्टी । गोशाला की निगरानी के लिए मौजूद सूरज को शासन के निर्देशानुसार गोवंश को समय से हरा चारा और पानी की माकूल व्यवस्था कराने के साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। बीमार पशुओं के लिए अलग से व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधान व सचिव को  गौशाला में संरक्षित गौवंशों … Read more

सियार के हमले से 3 लोग घायल

पट्टी । तहसील इलाके के धूती गांव में पागल सियार के हमले से तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी पट्टी लेकर आए जहां पर उनका इलाज कराया गया। पट्टी तहसील क्षेत्र के धूती गांव के रहने वाले अजब नारायण 58 वर्ष पुत्र राम अभिलाख सोमवार को दिन में 1:00 बजे घर … Read more

वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लाक प्रमुख ने किया पौधरोपण

पट्टी। नगर स्थित वन विभाग कार्यालय पर वन विभाग द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम एवं जन जागरूकता अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया।  बता दें कि शासन के निर्देश पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलाए जा रहे वन … Read more

चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब हर्ष ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा शिक्षक दिवस पर मोती महल रेस्टोरेंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें  चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले 8 चिकित्सकों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।           .इस अवसर पर क्लब की ओर से सम्मानित शिक्षकों को सम्मान पत्र … Read more

लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव द्वारा डॉक्टर्स डे तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया गया

प्रतापगढ़ ।  लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव द्वारा डॉक्टर्स डे तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर स्थानीय होटल मोतीमहल में चिकित्सकों तथा सनदी लेखाकारों कि समाज में महत्ता और उनके कार्यों के दृष्टिगत डा. ज्योति केसरवानी, डा. कामायनी उपाध्याय, डा. रवि शंकर पांडे, डा. अजय केसरवानी, डा. सुधांशु उपाध्याय तथा जनपद के उदयीमान चार्टर्ड अकाउंटेंट … Read more

सपा की ज़िला महिला सभा गंगापार इकाई घोषित

जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने आज पार्टी कार्यालय में मनोनीत पदाधिकारियों को दिया मनोनयन पत्र प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गंगापार श्रीमती प्रतिमा रावत ने आज नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कुल 51सदस्यों की कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रावत, महासचिव श्रीमती पद्मा यादव एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या कोरी को बनाया गया … Read more

बढ़ रहा गंगा और यमुना का जलस्तर

कछार में रहने वाले लोग हालाकान प्रयागराज । आठ दिन में संगम का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया। लगातार जलस्तर बढने से संगम के कगार जलमग्न हो रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों को लगातार पीछे हटना पड़ रहा है। 25 जून से दो जुलाई तक गंगा में 52 सेमी और यमुना में 88 सेमी वृद्धि हुई। … Read more

अतीक अशरफ हत्याकांडः यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। इस स्टेटस रिपोर्ट में यूपी सरकार ने अपना जवाब भी दाखिल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल की गई रिपोर्ट में बताया … Read more

लव जिहाद का आरोप लगाने वाली युवती ने अपने पति पर दर्ज कराया मुकदमा

प्रयागराज। पहले लव जिहाद का आरोप लगाने और बाद में समझौता करने वाली पल्लवी सिंह ने कैंट थाने में एडवोकेट मोहम्मद आलम के खिलाफ फिर से एक मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने वाली पल्लवी सिंह का आरोप है कि आलम ने अपना धर्म छिपा कर उससे शादी की। आलम और उसके भाई ने … Read more

बकरीद पर मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ

नमाजियों ने अदब व एहतराम के साथ पढ़ी नमाज प्रयागराज। प्रयागराज में बृहस्पतिवार को ईद – उल – अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। अल्लाह की राह पर खुद को कुर्बान करने का जज्बा पैदा करने वाले इस त्यौहार पर प्रयागराज शहर के रामबाग ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में मोमिनीन ने … Read more

पट्टी में नए बीडीओ ने संभाला पदभार

पट्टी। शुक्रवार को पट्टी ब्लाक में बीडीओ मधुकर शुक्ला ने अपना पद भार ग्रहण किया।  प्रभार ग्रहण करते ही खंड विकास अधिकारी ने ब्लाक  कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि विकास खंड के अंतिम क्षोर तक विकास की योजना पहुंचनी चाहिए तभी क्षेत्र विकसित होगा। इसके लिए सभी कर्मी को … Read more

जानलेवा हमले का आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

होलागढ़(प्रयागराज)। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को होलागढ़ में हुए जानलेवा हमले के मामले में अपराध संख्या 130/2023 के एक वांछित अपराधी 23 वर्षीय प्रतीक मिश्र उर्फ छोटू पुत्र रमा शंकर मिश्र निवासी देवहटा ,मेजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल,एक जिंदा व एक खोखा बरामद किया गया है।पुलिस ने … Read more

सर्प काटने से छात्रा की मौत

लोकमित्र ब्यूरो मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के ऊँचडीह गांव के मजरे तिवारी के पूरा में बीती रात सोते वक्त एक छात्रा की सर्पदंश से तबियत बिगड़ गयी। परिजन सीएचसी रामनगर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ऊंचडीह बाजार के तिवारी के पूरा गांव निवासी विवेक शर्मा की पुत्री खुशी (13) … Read more

दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार

 देल्हूपुर  प्रतापगढ़ । स्थानीय थाना की पुलिस ने मुखबिर  की सूचना पर दुष्कर्म के वांछित एक अभियुक्त मो खुर्शीद उर्फ मुन्ने पुत्र मो मुनीर निवासी मदईपुर थाना देल्हूपुर को मानधाता विश्वनाथगंज मोड़ पर गिरफ्तार किया है।जिसकी तलाश देल्हूपुर पुलिस लम्बे समय से कर रही थी।