V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: क्षेत्रीय खबरे

पितृ विसर्जन पर अमर शहीद सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शिक्षकों को आम जन समुदाय ने दी श्रध्दांजलि

  प्रतापगढ़। हमारे देश की माटी के सपूतों और सेनानियों का सनातन काल से अभिनंदन होता आ रहा है। आज़ादी की पहली लड़ाई में बेल्हा, दहियांवा, तरौल,अठेहा आदि अवध क्षेत्र में ही हजारों सेनानियों एवं राजा गुलाब सिंह सहित देशी सैनिकों ने बलिदान दिया था । लखनऊ -जौनपुर मार्ग पर चांदा में लाल प्रताप सिंह … Read more

बीकॉम पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न

प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय में विगत नौ अक्टूबर से चल रही द्वितीय आंतरिक परीक्षा के पांचवें दिन शुक्रवार को बीकॉम पंचम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 147 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो मनोज मिश्र के निर्देशन एवं संकायाध्यक्ष डाॅ सीएन पांडेय की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में डॉ बलराज … Read more

जनपद जालौन से सौरभ अग्निहोत्री द्वारा प्रेषित खबर

संकुल शिक्षक दिसंबर तक बनाएं अपने विद्यालय को निपुण- जिलाधिकारी उरई (जालौन) । अक्टूबर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने दो दिवसीय शिक्षण संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का उरई मेडिकल कॉलेज के सभागार में दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी … Read more

महानगर अध्यक्ष ने महिला नेत्रियों को किया सम्मानित

प्रयागराज। भाजपा महानगर प्रयागराज कार्यालय के तत्वावधान में विजया राजे सिंधिया का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं पूर्व महिला नेत्रियों को भी सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार रीता सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कीर्तिका … Read more

डीएम ने रामलीला स्थलों तथा निकलने वाली झांकियों के मार्गों का किया निरीक्षण

 प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल गुरूवार को शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर नवरात्रि के अवसर पर स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के स्थलों एवं विभिन्न तिथियों पर निकलने वाली झांकियों के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से उनके सुझाव लेते हुए नवरात्रि पर्व को सकुशल ढंग से … Read more

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव *उम्मीदवारों ने वकीलों से किये ढेरों वादे दिखाए सब्ज बाग

 प्रयागराज। जिलाअधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के चुनाव 2023, 24 में सभी पदों पर खड़े उम्मीदवारों ने आज दक्षता भाषण के दौरान खूब वाह  वाही लूटी। उम्मीदवारों ने अपने साथी अधिवक्ताओं से ढ़ेरों वादे करते हुए उन्हें सब्ज बाग दिखाए।  बता दें कि गुरुवार को चुनाव अधिकारी द्वारा आगामी जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2023,24 के बाबत निर्धारित … Read more

यूनाइटेड मेडिसिटी द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं दवा वितरण कैंप संपन्न

कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव में बजाज आटोमोबाइल्स के सामने लेंडियारी रो  पर स्थित जीवन रेखा नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को यूनाइटेड मेडिसिटी प्रयागराज द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जहां पर जीवन रेखा नर्सिंग होम के संचालक एमडी डाँ. अशोक मिश्र ने बताया की यूनाइटेड मेडिसिटी से डॉ अश्वनी … Read more

रानीगंज में संपन्न हुआ भाजपा का किसान महापंचायत सम्मेलन

रानीगंज।भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में रानीगंज में किसान महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री श्री सुनील मौर्या जी,सह संयोजक राजेश त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव जी,रमेश पाण्डेय जी,अनिल मौर्य जी की अध्यक्षता में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक माननीय … Read more

झोले में मिली नवजात बच्ची

जारी ( प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के जारी चौकी अंतर्गत सड़वा गांव  के समीप नहर के किनारे झाड़ी में एक नवजात बच्ची झोले में पाई गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए झोले में बच्ची को देख पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची जारी चौकी पुलिस बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र … Read more

सपाइयों ने मनाया डॉक्टर लोहिया की पुण्यतिथि

प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जला अर्पित की श्रद्धांजलि प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर स्वर्गीय डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। वहीं दूसरी ओर शहर स्थित ट्रेजरी चौराहा निकट डॉक्टर लोहिया की प्रतिमा के … Read more

पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लीलापुर-प्रतापगढ़। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह मेहंदी बाबूगंज गांव निवासी जमाल उद्दीन पुत्र मोहम्मद अजीज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे मेरी बहू मेडिकल स्टोर पर दवा … Read more

जूनियर बार एसो की मतगणना जारी

रोहित और संतोष सिंह चल रहे आगे प्रतापगढ़ । जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव के बाद आज प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई । कुल 1740 पड़े मतों की मतगणना 18 चक्र में कराई जाएगी । प्रत्येक चक्र में 100 मतों की गिनती की जा रही है ।आज की 9 चक्र की मतगणना … Read more

सपा जिला सचिव का ग्रामीणों ने किया स्वागत

प्रतापगढ़ । सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुपापुर में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बनाए जाने पर अरविंद यादव उर्फ गुड्डू नेता क्रांतिकारी अकेला को ग्राम सभा रूपापुर के ग्राम वासियों ने बुके देकर व मालाओं पहनाकर जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर विजय यादव ,रामराज यादव , शुभम शर्मा , विकास यादव ,कुनाल … Read more

प्रेस कौंसिल ने शुरू की पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के निधन की जांच

प्रतापगढ़ पहुंचकर दो सदस्यीय टीम ने दर्ज किए पत्रकारों और अधिकारियों के बयान प्रतापगढ़। पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की कथित दुर्घटना में हुई मौत की जांच करने बुधवार को प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्व. सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही अधिकारियों और … Read more

जंगली जानवर ने वृद्ध पर किया हमला,घायल

 कुंडा-प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के पूरेखांडेय गांव निवासी सच्चिदानंद शुक्ला 65 वर्ष के दरवाजे पर   पशुशाला में बंधे बछड़े पर जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। बछड़े को छुड़ाने गए वृद्ध सच्चिदानंद के ऊपर भी जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। जिससे वृद्ध व बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज … Read more