V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: ताजा खबरे

शहीद चंद्रलोक तिवारी के परिजनों का ढांढस बढ़ाने पहुंचे विधायक धीरज ओझा

रानीगंज / प्रतापगढ़  ! माँ भारती की सेवा में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के सम्यक निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सरायनानकार निवासी अमर सपूत चंद्रलोक तिवारी  के शहादत पर विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा  ने आज उनके निज निवास पहुंच कर दुःखित परिजनों से अपनी … Read more

सिंधु नदी की धारा का पानी बहना रुक जाएगा

प्रतापगढ़। ग्राम सभा हन्डौर (पूरे दुनिया सिंह)में ठाकुर जयकरन सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर आर०के०वर्मा ने किया।इस अवसर पर आयोजित काव्यांजलि में कवियों ने विभिन्न विधाओं में कविताओं का वाचन करके उपस्थित श्रोताओं को आह्लादित किया। आचार्य करुणेश शुक्ल के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच ठाकुर जयकरन सिंह स्मृति द्वार का … Read more

श्रावण मास में हर हर ,बम बम के नारों से गूंज रहा शिवालय—-

बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ I सावन महीने के दूसरे सोमवार को बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ में श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चन किया गया। मान्यता है कि यहां पर महाभारत युद्ध के समय पांडवों के अज्ञातवास के दौरान शिव जी किरात का रूप लेकर अर्जुन  से युद्ध किया था फलस्वरूप अर्जुन को शिव … Read more

भयहरणनाथ धाम में सर्व समाज के कल्याण हेतु हुआ रुद्राभिषेक

भयहरणनाथ धाम  I भयहरणनाथ धाम में विद्वत परिषद द्वारा सर्व समाज के कल्याण हेतु रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। रुद्राभिषेक क्षेत्रीय विद्वान आचार्यो के द्वारा संपादित हुई। विद्वत परिषद द्वारा इस मौके पर कोरोना के निवारणार्थ शिव यज्ञ का आयोजन भी किया गया।  जिसमें धाम के महासचिव समाज शेखर सहित कई प्रबन्ध समिति … Read more

प्राचीन संस्कृति एवं देववाणी संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य पंडित त्रिपुरारि पांडेय का सारस्वत सम्मान

(गुरुकुल संरक्षण काव्य संगोष्ठी में ग्राम झखरासी पहुंचकर  स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर ने गौरवान्वित हो महसूस किया अपनी सार्थकता) सांगीपुर, प्रतापगढ। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था स्वतंत्र कवि मंडल द्वारा जनपद रायबरेली के तहसील सलोन के ग्राम झखरासी में *गुरुकुल* *संरक्षण काव्य संगोष्ठी* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राज माधव पांडेय तथा संचालन … Read more

हाईब्रिड बीज से उत्पादन बढ़ पर स्वाद घटा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नकदी फसलो के लिए जनपद के किसान हाइब्रिड बीज को प्राथमिकत दे रहे है। खासकर सब्जी की खेती में तो हाइब्रिड बीजो का ही जलवा है। इन बीजो से बेहतर उत्पादकता हासिल कर किसानो की माली हालत में भी सुधार हो रहा है। मशीनीकरण के साथ ही अधिक उत्पादन की चाहत में किसान … Read more

भगवान राम ने की थी बेलखरनाथ धाम की स्थापना

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी. दूर स्थित बाबा बेलखरनाथ धाम की पौराणिकता के बारे में तरह तरह की चर्चाएं प्रचलित है। यहां भगवान शिव के मंदिर के अलावा राम जानकी, पार्वती व हनुमान जी के मंदिर बने है। साथ ही शिवभक्तो की श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। बताया जाता है कि … Read more

शिवालयो में गूंजा हर हर महादेव

सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरो में उमड़े श्रद्धालु धतूरा, बेलपत्र चढ़ाकर किया जलाभिषेक प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयो में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम साफ होने के कारण शिवभक्त भोर से ही मंदिरो में पहुंचने लगे। सुबह मंदिरो के बाहर श्रद्धालुओ की कतार लग गई। सुरक्षा में लगे कर्मचारी मास्क … Read more

1409 ने लगवाई वैक्सीन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि आज सोमवार को जनपद में कुल 3595 सैम्पल टेस्ट किये गये जिसमें 0 पोजिटिव पाये गये और 0 मरीज ठीक हुए। जनपद में आज एक्टिव मामले नहीं है। आज जनपद में 02 अभिभावक विशेष, 04 महिला विशेष 2 राज्य कर्मचारी विशेष के साथ साथ … Read more

चोरो ने नकदी व लाखो के जेवरात किया साफ

सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर किया वारदात मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुकनापुर में बीती रात चोरो ने सीढ़ी के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व लाखो रूपए का जेवरात साफ कर दिया। साथ ही बगल स्थित घर में भी चोरी काा असफल प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को … Read more

जमीनी विवाद में महिला को पीटा

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जाजापुर में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। जाजापुर गांव निवासी गीता देवी पत्नी रामचन्द्र का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज सुबह पड़ोसियो सेे … Read more

मनरेगा मे मजदूरी की संख्या को लेकर गोलमाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

लालगंज प्रतापगढ़। ग्राम पंचायतों मे मजदूरी के नाम पर भी धन हडपने का गोरखधंधा फिर परवान चढ़ने लगा है। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा प्रधान से मिलीभगत कर खेत के समतलीकरण मे तीन दर्जन से अधिक मजदूरो को काम पर दिखाकर मात्र दस मजदूरो से तीन दिन मे ही समतलीकरण कराये जाने को लेकर शिकायत की … Read more

धन्नी गिरने से मासूम की मौत, कोहराम

लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय कोतवाली के लीलापुर क्षेत्र के कोहरचका गांव मे छत की धन्नी गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। मासूम की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। हालांकि दुर्घटना मे मृतका की छोटी बहन भी चुटहिल हुई है। किंतु वह बाल बाल बच गयी। गांव के रवि सिंह अपनी पत्नी मधू … Read more

न्यायीपुर के विभोर ने एलडीसी स्कूल में किया टाप

होलागढ़(प्रयागराज)। होलागढ़ के न्यायीपुर निवासी  राकेश यादव के मझले बेटे विभोर यादव ने सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टाप किया। विभोर की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी व्याप्त है। परिवार सहित गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों ने घर पहुंच कर उसे बधाई दी। उसने हाई स्कूल परीक्षा … Read more

दाम्पत्य सूत्र में बंधे 25 जोड़े

मऊआइमा में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह, 50 युवकों और युवतियों ने थामा एक दूजे का हाथ मऊआइमा(प्रयागराज) I  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पचीस जोडों एक दूसरे का दामन थामे, जिसमें 23 जोडों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ समपन्न कराया गया जबकि दो जोडों का विवाह मुस्लिम रीति से हुआ।  मुख्यमंत्री सामूहिक … Read more