राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आंतरिक सामुदायिक संदर्भ व्यक्तियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।
आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आंतरिक सामुदायिक संदर्भ व्यक्तियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम की कोठी प्रतापगढ़ में शुरू हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त स्वतः रोजगार नागेंद्र नारायण मिश्र एवं संस्थान की प्रिंसिपल मंजू देवी के किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी एनआरएलएम ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में विकास कर रही हैं।समय की मांग है कि ग्रामीण महिलाएं समूह के माध्यम से बचत कर स्वरोजगार अपनाएं और देश की प्रगति में हाथ बताएं।आगे उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी है।क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान की प्राचार्या मंजू देवी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का पोषण जरूरी है। उपनिदेशक कृषि विनोद यादव ने बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए मोटे अनाज (श्री अन्न)के उत्पादन एवं सेवन पर जोर दिया।प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि शुद्ध खान पान एवं सम्पूर्ण पोषण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। सीडीपीओ मंगरौरा नागेंद्र कुमार ने आई सी डी एस विभाग द्वारा चल रही योजनाओं से जुड़कर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने हेतु समूह की महिलाओं को जुड़ने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ.महेंद्र सिंह, संस्थान के प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम कुमार वर्मा,जय प्रकाश चौधरी,विजय यादव,नीलम देवी,संजू पटेल,अनीता देवी,ज्ञान देवी,प्रतिमा शुक्ला,सुमन देवी आदि लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































