महिला ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सासूपुर निवासी एक महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सासूपुर गांव निवासी सोना पत्नी अमीन का आरोप है कि उसकी शादी 12-13 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज से हुई थी। उसके दस साल का एक लड़का तथा सात साल की एक लड़की है। पति उसे आए दिन पीटता रहता है। वह अपनी बहन के घर गई थी। वहां से वापस आयी तो पति ने पहले उसे गाली दी। गाली का विरोध किया तो डण्डे से पीटने लगा। गुहार लगाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बची। पति उसे दूसरी शादी कर लेने की धमकी भी देता है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।