Logo

कोरोना योद्धा हमारे लिए बंदनीय:- विधायक राजकुमार पाल

प्रतापगढ़ I दुर्गागंज के डॉक्टर आशीष शुक्ला का कोरोना महामारी के समय मरीजों की सेवा करते समय 7 अप्रैल 2021 को कोरोना से मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए डॉ अवंतिका पांडे दंत रोग विशेषज्ञ ने प्रतापगढ़ जनपद के दुर्गागंज बाजार में आशीष मेमोरियल दांत का अस्पताल के नाम से एक प्रतिष्ठान खोलने तथा मरीजों की सेवा करने का निर्णय लिया। शिव प्रकाश मिश्र सेनानी की अध्यक्षता में कोविड-19 का पालन करते हुए एक संगोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार पाल ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन के अंदर सुविचार आते हैं। डॉ अवंतिका पांडे ने इस क्षेत्र में दांत का अस्पताल खोलकर ग्राम्यांचल के अंदर जो सेवा करने का निर्णय लिया है इससे कमजोर तथा गरीब लोगों को जो शहर नहीं पहुंच पाते थे उन्हें लाभ मिलेगा। कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए आशीष शुक्ला करोना बीमारी से ग्रसित होकर इस संसार से चले गए। उनकी याद में इस अस्पताल का नामकरण किया यह स्वागत योग्य है। डॉ अवंतिका पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने दांतों का इलाज अनेक कारणों से नहीं करा पाती है। मेरा उद्देश्य है कि हम जनमानस को विशेषकर महिलाओं को दांत से संबंधित रोगों के निराकरण का यहां पर कार्य करेंगे। तंबाकू सेवन भी सबसे ज्यादा मुख और दांत के रोग का कारण होता है। इससे मुख और गले का कैंसर होता है। इसके अतिरिक्त दांतों के रोग के कारण ही शरीर में अनेक बीमारियां पैदा होती है क्योंकि जब तक हम दातों से भोजन को ठीक से कूंच कर नहीं खाते तो वह भोजन पेट में जाता है। उससे पेट की अनेक बीमारी गैस्टिक आदि बनती है। जब दांत हमारा निरोग रहेगा तो हम भोजन को अच्छे ढंग से खाकर पचा सकते हैं जिसके कारण पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होगी और पेट के कारण ही शरीर से संबंधित बीमारियां होती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार कृष्णानंद त्रिपाठी संतोष भगवन संपादक लोक मित्र ओमप्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष दुबे पूर्व सभासद गिरजेश तिवारी पत्रकार शिव शंकर सिंह बच्चा मिश्रा पत्रकार एस के पाण्डेय पत्रकार राकेश मिश्रा डी पी इंसान आचार्य आलोक डॉक्टर पियूष शर्मा डॉक्टर पूनम इंसान शोभा शुक्ला लक्ष्मी मिश्रा गीता मिश्रा अनीता पांडे सलमान खान शमसुज्जमां एडवोकेट दिलगीर खां एडवोकेट गुलाम हसन खां एडवोकेट डॉक्टर विवेक पांडे डा चेतना पांडे उदय त्रिपाठी परमानंद मिश्रा शिव सागर शुक्ला राघवेंद्र श्रीवास्तव बैजनाथ प्रसाद शुक्ला कमलेश मिश्रा शुभम पांडे सुभाष विश्वकर्मा पन्नालाल जयसवाल संतोष पाण्डेय विद्या सागर मिश्र एडवोकेट राम शिरोमणि मिश्रा सभापति द्विवेदी कृष्ण कुमार मिश्रा द्विवेदी विनोद पटेल रामदीन पटेल पप्पू बीडीसी राजू पाण्डेय भानु सिंह कृष्ण कुमार मिश्रा मनीष तिवारी मनोज मिश्रा महेंद्र पटेल रिजवान मुन्ना मेडिकल उपस्थित रहे। लोगों को इमो फार्म मंजन वितरित किया गया। संचालन राजू शुक्ला एवं आभार धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.