Logo

पत्रकार के बड़े पिता के निधन पर शोक

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लायन्स क्लब प्रतापगढ़ अवध के अध्यक्ष एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार संतोष पाण्डेय के बड़े पिताजी इजी. रामशिरोमणि पाण्डेय सेवानिवृत्त महाप्रबंधक बीपीसीएल का आज दोपहर निधन हो गया। उनके निधन पर लोगो में शोक की लहर व्याप्त है। साथ ही लोगो ने ईश्वर से उनकी आत्मा को चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की। इसीक्रम में लायन्स क्लब के सदस्यो ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नीलेश मिश्रा, मणिनाथ मिश्रा, विनय शर्मा, डा. पंकज शुक्ला, डा. ए.के. सिंह, सुबेदार उपाध्याय, राजेश मिश्रा, राजेन्द्र दीबंधु, केके तिवारी, पंकज शुक्ला, आलोक पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी, विपुल शुक्ला, रीजन चेयर पर्सन पियूषकांत शर्मा, क्षितिज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में उपजा की बैठक में पत्रकार के बड़े पिता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान अमित पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ त्रिपाठी, अश्वनी सिंह, धीरज पाण्डेय, नफीस खान, अखिल नारायण सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.