ब्लॉक परिसर मंच से पूर्व विधायक सहित प्रधान व सदस्यों को किया गया सम्मानित
मृतक रोजगार सेवक की बच्चियों के सहयोग में पँचायत परिवार के साथ पूर्व विधायक ने बढ़ाया हाँथ
मेजा (प्रयागराज)। सनातन संस्कृति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहार दीपावली है। पर्व की खुशियां साझा करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी मेजा सरिता सिंह ने क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की थी। बैठक में पँचायत सदन ने जनपद की सबसे बड़ी गोशाला के निर्माण पर करतल ध्वनि से स्वागत किया है। प्रमुख मेजा श्रीमती गायत्री मिश्रा ने सदन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पिछली बैठक में प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है।उनकी अनुमति से सचिव ने कार्यों का व्योरा पँचायत सदन के सामने रखा है।प्रमुख ने प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा में बताया कि ब्लॉक सभागार में प्रधान व बीडीसी सदस्यों को बैठने की जगह नही है।यहाँ एक बड़ा हाल प्रस्तावित है जो प्रधान कक्ष होगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र पंचायतों के घर सोलर लाइट और शौचालय बनेंगे।सदस्यों से नए प्रस्ताव लिए गए हैं। बैठक के बाद पँचायत परिवार का सम्मान किया गया।सम्मान मंच की अतिथि रही पूर्व विधायक ने ब्लॉक मुख्यालय के विकास की सराहना की है।उंन्होने कहा कि बीडीओ व प्रमुख के वेहतर तालमेल को सराहा है।मंच पर एक समय यैसा आया जब डेढ़ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में रोजगार सेवक भरत लाल मिश्र की दोनों बेटियाँ शिवानी व सुहानी पहुंची तो उन्हें देखकर कई लोगों की आंखें भर आयी।मंच पर पूर्व विधायक नीलम ने दोनों बच्चियों को गले लगाकर ढाढस बंधाया।प्रमुख गायत्री मिश्रा ने दोनों को 70 – 70 हजार की एफडी सहयोग के रूप में दी है। मंच संचालक प्रधान गडेवरा अनिल शुक्ल ने बेटियों का जैसे ही परिचय कराया और रोजगार सेवक की असमय मृत्यु की चर्चा की तो लोगों की आंखे नम हो गयी।इस मंच पर कई लोग बच्चियों के सहयोग के लिए हाँथ आगे बढ़ाया और बच्चियों के लिए मानो धनतेरस का त्योहार आज ही हो।खण्ड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने बच्चियों को 25 हजार सहयोग देने की बात की।पूर्व विधायक ने 20 हजार,समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय ने दस हजार, देशराज सिंह ने दस हजार, राजेश पटेल 5 हजार, पुष्पराज सिंह दस हजार,अमीन सिंह 5 हजार ,मुलायम सिंह 5 हजार सहित कई प्रधानो ने सहयोग दिया है। प्रमुख ने दोनों बच्चियों को शाल व मिठाई देकर प्यार दिया है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































