V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सनातन धर्म ने दुनिया को पढ़ाया शांति का पाठ-डॉ एलएस ओझा

कहा, श्रीराम कथा व सनातन संस्कृति ने हमें बनाया विश्व गुरु
सिद्ध हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर किया आचार्यों व धर्माचार्यों का सम्मान
मेजा (प्रयागराज)। पांती के सिद्ध हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे जनपद के चर्चित डॉक्टर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता  डॉ एलएस ओझा ने कहा कि बजरंगबली वर्तमान युग के प्रत्यक्ष देवता हैं। हनुमान जी की पूरे मनोयोग से की गई पूजा आराधना से लोगों की बिगड़ी भी बन जाती है।यहाँ चल रहे नौ दिवसीय मानस सत्संग में आए आचार्यों और संतो का आशीर्वाद लेकर उनका सम्मान किया है। डॉ ओझा ने सत्संग समारोह में कहा कि सनातन धर्म पर मुझे गर्व है।हमारी पौराणिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की व्यापकता से हमे दुनिया ने  विश्व गुरु माना है।सनातन धर्म की क्रियाशीलता की पूरी दुनिया कायल है।हमारी संस्कृति और संस्कार की गरिमा और गूढ़ता को वर्तमान परिवेश में दुनिया के कई देश स्वीकार कर रहे हैं।उंन्होने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ग्लोबल लीडर के रूप में चर्चित हैं।देश के योगा और आयुर्वेद को पूरी दुनिया ने अपनाया है।श्री ओझा ने कहा कि विश्व मे सनातन धर्म और यहाँ की संस्कृति  की ब्रांडिंग भाजपा ने की है।भाजपा हर जाति धर्म का सम्मान करती है लेकिन अपने धर्म पर गर्व भी करती है।
डॉ ओझा ने पांती की मानस प्रचारिणी समिति द्वारा आयोजित 56वें मानस सत्संग की उपलब्धि पर आयोजक मण्डल के नित्यानंद उपाध्याय,विजयानन्द उपाध्याय और समाजसेवी सिद्धान्त तिवारी को साधुवाद दिया है।उंन्होने कहा कि श्रीराम कथा और संत समागम के ज़रिए जन कल्याण की यह कोशिश वाकई में प्रेरणादायी है।कोरोना महामारी में जब पूरी दुनिया मे त्राहि त्राहि मची रही उस भक्त भी मानस मंदिर में श्रीराम कथा चलती रही। इसे सिद्ध हनुमान जी की कृपा ही मान सकते हैं। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, गुलाब शंकर शुक्ल, मनीष उपाध्याय, मुन्ना पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, राजू गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।