V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं पुरस्कार वितरण का भव्य समापन

प्रयागराज। कानपुर में चल रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आज अंतिम दिन भवय समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री एवं ताइक्वांडो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी और ताइक्वांडो को एक मार्शल आर्ट बताया,विशेष रूप से महिलाओं और बहन बेटियों के लिए इसे आत्मरक्षा का एक बहुत बड़ा हथियार बताया। जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रजत आदित्य दीक्षित ने कहा कि ताइक्वांडो को प्रदेश में उचित स्थानऔर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य बनाने के लिए विश्व स्तरीय खेल का माहौल, प्रशिक्षण प्रदान संगठन की प्राथमिकता है। प्रयागराज के मंडल अध्यक्ष लालू मित्तल ने अनेक खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर, सर्टिफिकेट प्रदान करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी। ।उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से पधारे अनेक चयनित विजेता खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लेकर नासिक में होने वाले  राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई  किया। टीसीएस के एमडी पीयूष अग्रवाल ने स्टेडियम के बारे में जानकारी दी कि यहां पर 22 तरह के अंतरराष्ट्रीय खेल संपन्न कराने की सुविधा है। गोल्डी मसाले के एमडी आकाश गोयनका नेप्रदेश सरकार और मंत्री श्री नन्दी की सराहना करते हुए प्रदेश में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन टीसीएस के डायरेक्टर पीके श्रीवास्तव ने किया! विशिष्ट अतिथियों में अनेक मनीष दर्पण, रमन गुप्ता,अग्रवाल समाज के अनेक पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कोच के अलावा अनेक राष्ट्रीय प्रदेश खिलाड़ियों और कोच ने भाग लिया।