V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा गंगापार इलाका

छात्र छात्राओं ने निकाली रैली, आजादी के समारोह के प्रति किया जागरूक
लोकमित्र ब्यूरो
थरवई ( प्रयागराज)। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पण्डिला स्थित मांटेसरी स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली कर लोगों में देश प्रेम की अलख जगाई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर के डीआईजी प्रभाकर त्रिपाठी के निर्देशानुसार रैली स्कूल परिसर से निकाली गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए घर-घर तिरंगा अभियान चलाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाये। इस मौके पर वीना मिश्रा, कंचन शर्मा, पूनम सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं एवं  बच्चे मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कुसुगूर में  प्रधानाध्यापिका सुशील की अगुवाई में बच्चों ने घर-घर तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर मंजू कुमारी, उजाला देवी, सरिता राय, वीरू सिंह, मीरा यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
छात्र छात्राओं ने निकाली रैली, आजादी के समारोह के प्रति किया जागरूक
लोकमित्र ब्यूरो
थरवई ( प्रयागराज)। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पण्डिला स्थित मांटेसरी स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली कर लोगों में देश प्रेम की अलख जगाई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर के डीआईजी प्रभाकर त्रिपाठी के निर्देशानुसार रैली स्कूल परिसर से निकाली गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए घर-घर तिरंगा अभियान चलाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाये। इस मौके पर वीना मिश्रा, कंचन शर्मा, पूनम सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं एवं  बच्चे मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कुसुगूर में  प्रधानाध्यापिका सुशील की अगुवाई में बच्चों ने घर-घर तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर मंजू कुमारी, उजाला देवी, सरिता राय, वीरू सिंह, मीरा यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment