V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रभात फेरी निकाल कर दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़ । सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा  गुलाब सिंह में बच्चों के द्वारा आकर्षक प्रभात फेरी के साथ प्रार्थना सभा कर सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमो के पालन का संदेश दिया गया, यातायात नियमों के पालन से लाभ एवं न  करने से हानि संबंधी विषय पर विस्तार से जानकारी दी गयी। यातायात नियमों का अनुसरण करने हेतु बच्चों को सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गयी। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, क्विज, व पोस्टर/ चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को 19 मई 2022 को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव , बाबा फैय्याद , मुहम्मद फरहीम (राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक) पितामह यादव आशा मिश्रा तथा मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़ । सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा  गुलाब सिंह में बच्चों के द्वारा आकर्षक प्रभात फेरी के साथ प्रार्थना सभा कर सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमो के पालन का संदेश दिया गया, यातायात नियमों के पालन से लाभ एवं न  करने से हानि संबंधी विषय पर विस्तार से जानकारी दी गयी। यातायात नियमों का अनुसरण करने हेतु बच्चों को सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गयी। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, क्विज, व पोस्टर/ चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को 19 मई 2022 को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव , बाबा फैय्याद , मुहम्मद फरहीम (राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक) पितामह यादव आशा मिश्रा तथा मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment