Logo

बसंत पंचमी: विधि विधान से हुई मां सरस्वती की पूजा जगह जगह होलिका की हुई स्थापना

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले भर में मंगलवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओ ने विधिविधान के साथ मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके जहां आशीर्वाद मांगा। वही जगह जगह होलिका की स्थापना भी रेड़ी का पेड़ गाड़कर की गई। इस दौरान लोगो ने जहां मां गंगा के विभिन्न घाटो पर डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। बसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन की धूम रही। सुबह खिली धूप में जहां पर्व का एहसास कराया। वही ठण्ड का असर गायब रहा। हालांकि दोपहर के समय अचानक बादलो की धमाचैकड़ी से मौसम खराब अवश्य हुआ। साथ ही कही कही बूंदाबांदी भी हुई मगर कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो गया। स्नान एवं पूजन का क्रम सुबह से शुरू होकर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा गांव गांव में विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच होलिका के रूप मंे रेड़ी का पेड़ लगाया गया। बसंत पंचमी का पर्व अपने साथ कई परिवर्तन लेकर आता है। बसंत पंचमी का पर्व इतने शुभ समय पर पड़ता है कि इस पर्व का स्वतः आध्यात्मिक धार्मिक एवं वैदिक दृष्टि से विशिष्ट महत्व होता है। इसी तरह आज जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानो में भी विद्या बुद्धि, ज्ञान व विवेक की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मां का विधि विधान के साथ पूजन किया गया साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगो को मुग्ध कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.