V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में घुसकर महिला को तमंचा सटाकर किया दुराचार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) हथिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जैसांवा नगरिया में दबंग व्यक्ति घर में अकेली महिला को देखकर घुस गया। साथ ही उसे तमंचा सटाकर दुराचार किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जैसांवा नगरिया गांव निवासिनी एक महिला विगत 6 नवम्बर को घर में अकेली थी। महिला को घर में अकेली देख पड़ोसी युवक की नीयत खराब हो गई। वह घर में घुस गया तथा महिला को तमंचा सटाकर दुराचार करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने गाली देने के साथ ही पिटाई की। साथ ही दुराचार करके धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला घटना के दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देने के लिए थाने पर जाने का प्रयास करने लगी। रास्ते में आरोपियो ने उसे थाने पर जाने से मना किया तथा धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला मौका पाकर किसी तरह थाने पर पहुंची साथ ही गांव निवासी विजय तिवारी एवं अजय सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ दुराचार करने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की छानबीन कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) हथिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जैसांवा नगरिया में दबंग व्यक्ति घर में अकेली महिला को देखकर घुस गया। साथ ही उसे तमंचा सटाकर दुराचार किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जैसांवा नगरिया गांव निवासिनी एक महिला विगत 6 नवम्बर को घर में अकेली थी। महिला को घर में अकेली देख पड़ोसी युवक की नीयत खराब हो गई। वह घर में घुस गया तथा महिला को तमंचा सटाकर दुराचार करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने गाली देने के साथ ही पिटाई की। साथ ही दुराचार करके धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला घटना के दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देने के लिए थाने पर जाने का प्रयास करने लगी। रास्ते में आरोपियो ने उसे थाने पर जाने से मना किया तथा धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला मौका पाकर किसी तरह थाने पर पहुंची साथ ही गांव निवासी विजय तिवारी एवं अजय सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ दुराचार करने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment