ब्रेकिंग
सरकार द्वारा सरदार भगत सिंह को शहीद का दर्जा न मिलने के बावजूद हर भारतीय के मन मंदिर में बसे है : डा०विनोद त्रिपाठी
दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 28.09.2023
सपा प्रदेश सचिव रवीन्द्र यादव का जोरदार स्वागत
हर्रो टोल पर बसूली को लेकर राहगीरों से दुर्व्यवहार
एसटीएफ व हथिगवा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी गैर प्रांत की 410 पेटी शराब
करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
उत्कृष्ट कार्य हेतु मनीषा सिंह को सम्मानित किया गया ।
शालिनी अग्रहरी को मिला कांस्य मेडल
लोकगीतों से सजा हिंदी पखवाड़ा
सरकार की मंशा है कि किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए --जीत लाल पटेल
लालगंज, प्रतापगढ़। बाल्मीकि जयंती पर बुधवार को नगर के हरिहरमंदिरम मे सामूहिक सुंदरकाण्ड मे श्रद्धालुओं का समागम दिखा। नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था के तत्वाधान मे बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। एसडीएम राहुल यादव तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम दरबार एवं महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारम्भ मे अधिशाषी अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह ने महर्षि बाल्मीकि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से स्वच्छता के प्रति स्वजागरूकता का आहवान किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक संस्थानो मे स्वच्छता का विशेष संचालित अभियान मे दिखा। इसके बाद पं. बृजकिशोर तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य धर्मानुरागियों ने सामूहिक सुन्दरकाण्ड का सस्वर पाठ किया। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम कृपा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी एवं संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर सभासद दिवाकर दुबे, अवर अभियंता सुभाषचंद्र शर्मा, अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र, विकास तिवारी, सोनू मिश्र, पं. अशोक तिवारी आदि रहे।
"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।