छत के सहारे घर में घुसकर नकदी व आभूषण उड़ाए
दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दसिया भानपुर में बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी, आभूषण एवं कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। दसिया भानपुर गांव निवासी रामजस यादव बीती रात घर में परिजनो के साथ सो रहा था। रात में छत के सहारे चढ़कर अज्ञात चोर उसके घर से 60 हजार रूपए नकद, करीब दो लाख रूपए के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार को आज सुबह जागने पर घर में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने डायल 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी। साथ ही थाने पर जाकर पुलस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।