V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

अयोध्या। दबंग की प्रताड़ना से पीड़ित हो एक बुजुर्ग ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिल सकता तो उसे आत्महत्या करने की इजाजत दी जाए। मामला अयोध्या जनपद का है। ग्राम सरायरासी थाना महाराजगंज के रहने वाले बुजुर्ग दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग उनके घर पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर मकान के निर्माण का कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लोग उन्हें डरा और धमका भी रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं दिनेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले उनके भतीजे को मार ही दिया गया है। दिनेश सिंह का कहना है कि इसके लिए वह पुलिस कप्तान आईजी और मुख्यमंत्री के यहां तक भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके बाद बुजुर्ग ने जिलाधिकारी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि जिलाधिकारी  हमारे साथ न्याय करें नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा और उसके लिए मुझे वह मुझे अनुमति दे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। दबंग की प्रताड़ना से पीड़ित हो एक बुजुर्ग ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिल सकता तो उसे आत्महत्या करने की इजाजत दी जाए। मामला अयोध्या जनपद का है। ग्राम सरायरासी थाना महाराजगंज के रहने वाले बुजुर्ग दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग उनके घर पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर मकान के निर्माण का कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लोग उन्हें डरा और धमका भी रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं दिनेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले उनके भतीजे को मार ही दिया गया है। दिनेश सिंह का कहना है कि इसके लिए वह पुलिस कप्तान आईजी और मुख्यमंत्री के यहां तक भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके बाद बुजुर्ग ने जिलाधिकारी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि जिलाधिकारी  हमारे साथ न्याय करें नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा और उसके लिए मुझे वह मुझे अनुमति दे ।

Leave a Comment